साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ 27 दिसम्बर 2020, रविवार से 2 जनवरी 202, शनिवार तक , 12 राशियों के राशिफल, करियर, प्रेम जीवन / रिश्ते, गोचर कुंडली में सितारों के परिवर्तन के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ।
ज्योतिषी ओम प्रकाश (jyotishsansar.com) की साप्ताहिक भविष्यवाणियों में आपका स्वागत है। यहाँ ब्लॉग पाठक और ज्योतिष प्रेमीयों को वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों के जीवन में होने वाले परिवर्तनों के बारे में जानकारी देगा । जानिए आने वाले सप्ताह की राशीफ़ल |
Saptahik rashifal 27 December To 2 january 2020 |
आइये सबसे पहले जानते है आने वाले सप्ताह के कुछ महत्त्वपूर्ण महुरत :
- इस सप्ताह 27 दिसंबर , रविवार को प्रदोष व्रत रहेगा,
- दत्त पूर्णिमा 29 दिसम्बर, मंगलवार को रहेगा |
- 2 जनवरी को कृष्ण पक्ष की गणेश चतुर्थी व्रत रहेगा |
आइये जानते हैं सर्वार्थ सिद्धि योग कब है :
इस सप्ताह 2 सर्वार्थ सिद्धि के योग मिलेंगे -
- 28 दिसम्बर, सोमवार को सूर्योदय से रात्रि तक सर्वार्थ सिद्धि का योग रहेगा |
- 31 दिसम्बर, गुरुवार को सूर्योदय से रात्री तक सर्वार्थ सिद्धि का योग रहेगा |
आइए जानते हैं राशिफल आने वाले सप्ताह का 27 december 2020, रविवार से 2 january 2021 शनिवार तक ::
Watch video here:मेष राशिफल / भविष्यवाणियाँ (27 दिसम्बर 2020, रविवार से 2 जनवरी 2021 ):
इस हफ्ते मेष राशि वालो के अन्दर नई नीतियाँ बनेंगी अपने आने वाले साल को लेके, आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने आपको फिर से तैयार करेंगे और इसमें ग्रहों का साथ आपको मिलेगा | धन और संपत्ति बढ़ने के योग बहुत अच्छे बनते हैं | कहीं से बहुत बड़ी खुशखबरी आपके जीवन में प्रवेश कर सकती है |
मेष राशि के लोग अगर विवाह के लिए किसी साथी की तलाश में हैं तो इस हफ्ते बहुत अच्छे योग बनते हैं की आपके जीवन में कोई प्रवेश करे |
अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो इस सप्ताह आपके लिए बहुत ही रोमांचक हो सकता है, आपके सम्बन्ध अपने प्रेमी के साथ बहुत अलग अनुभव दे सकते हैं |
मेष राशि वाले अगर व्यापार में है तो इस सप्ताह आप अपने शब्दों का प्रयोग करके बहुत ही अच्छा लाभ कमा सकते हैं |
नौकरी वाले अपना प्रदर्शन तो बहुत अच्छा रखेंगे परन्तु उसका यश आपको प्राप्त होने में परेशानी रहेगी जिससे आपको थोडा बुरा लग सकता है |
शरीर में गर्मी बढ़ने से सर्दी जुकाम से आप पीड़ित हो सकते हैं |
आप धर्म के कार्यो में भी इस सप्ताह बहुत भाग ले सकते हैं और इससे आपको यश की प्राप्ति होगी |
वृषभ रशिफल / भविष्यवाणियां (27 दिसम्बर 2020, रविवार से 2 जनवरी 2021) ::
वृषभ राशि के लोगो में उत्साह की वृद्धि देखने को मिलेगी, आप अपने कार्य को बहुत ही अच्छे तरह से बढ़ा पायेंगे | नए विचार, नए सपने आपको उर्जा देंगे की आप कुछ अलग हटके हासिल करें |
शनि देव की कृपा से आपके कार्य इस सप्ताह बनेंगे, आप लोगो को सही सलाह देंगे, लोगो की मदद करेंगे और इससे आपको शांति की प्राप्ति होगी |
प्रेम जीवन की बात करें तो इस सप्ताह आप अपने प्रेमी के साथ बहुत अच्छा समय बिता पायेंगे और जो लोग किसी साथी की चाहत में हैं, उन्हें प्रेमी मिल सकता है |
अगर वृषभ राशि के लोग विवाह के लिए साथी ढूंढ रहें हैं तो वो भी मिल सकता है |
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, शारीर में स्फूर्ति बढ़ेगी, अगर किसी रोग से परेशान है तो उससे राहत मिलेगी |
मिथुन राशि / भविष्यफल (27 दिसम्बर 2020, रविवार से 2 जनवरी 2021) ::
मिथुन राशि वाले लोग इस सप्ताह अपने दोस्तों, साथियों, अपने परिवार के साथ काफी आनंद लेंगे| पुराने दोस्तों से मुलाक़ात हो सकती है | आप मनोरंजन के लिए यात्राओं पर भी जा सकते हैं |
काम काज की बात करें तो अगर आप मार्केटिंग से सम्बंधित कोई काम में है तो काफी अच्छा प्रदर्शन आप कर पायेंगे, नौकरी वाले लोगो के लिए समय अच्छा है परन्तु जिम्मेदारी बढ़ने से आप परेशां हो सकते हैं परन्तु याद रखिये, की जिम्मेदारियां आपके लिए मौके लेके आएँगी |
लव लाइफ की बात करें तो आपके जीवन में प्रेम बढ़ सकता है, अपने ख़ास साथी के साथ आप साल के आखरी सप्ताह काफी अच्छी तरह बिता सकते हैं , अपने पलो को यादगार बना सकते हैं |
स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना होगा, लापरवाही ना बरते |
कर्क राशिफल / भविष्यवाणियाँ (27 दिसम्बर 2020, रविवार से 2 जनवरी 2021)::
कर्क रशि के जातकों के आय के स्त्रोत खुलने के योग बहुत अच्छे बनते हैं जिसके कारण आपकी व्यस्तता बढ़ेगी, उत्साह बढेगा, रोमांच भी बढेगा |
सट्टे के कारोबार से, शेयर मार्किट से अगर दूर रहें तो अच्छा होगा, अन्यथा हानि हो सकती है |
अपने प्रेमी के साथ इस सप्ताह आप ज्यादा समय नहीं बिता पायेंगे जिसके कारण मन मुटाव हो सकता है | जीवन साथी के साथ भी मन मुटाव होने के योग बनते हैं |
अगर आप व्यापर से जुड़े हैं तो अचानक से कोई बड़ा सौदा आपको खुश कर देगा|
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, कोई चिंता की बात नहीं है |
सिंह राशिफल / भविष्यवाणियाँ (27 दिसम्बर 2020, रविवार से 2 जनवरी 2021) ::
सिंह राशि के लोग इस सप्ताह काफी खुशनुमा माहोल में समय बिता पायेंगे, अपने दोस्तों के साथ, अपने प्रेमी के साथ, अपने परिवार के साथ |
आपके कार्यो के लिए आपकी प्रशंसा के योग बनते हैं जिससे आपका उत्साह बढेगा |
आप इस सप्ताह लोगो का मार्गदर्शन कर पाएंगे जो की आपको सुकून देगा | आप अपने गुणों का बेहतरीन प्रदर्शन कर पायेंगे जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी और आप व्यस्त भी ज्यादा रहेंगे |
आपको अपने किसी साथी का साथ मिलेगा जिससे रुके कार्य पूरे होंगे | उच्च अधिकारियो से आपके सम्बन्ध अच्छे बनेंगे जिसका असर आपके काम काज पर भी बहुत अच्छा पड़ेगा परन्तु जिम्मेदारियां बढ़ने से आपको घबराना नहीं है |
कन्या राशिफल / भविष्यफल (27 दिसम्बर 2020, रविवार से 2 जनवरी 2021) ::
कन्या राशि के लोग अपने दिमाग का बेहतरीन स्तेमाल इस सप्ताह करने वाले हैं, आपकी नीतियाँ आपको आने वाले साल में नई बुलंदियों पर पंचुचाने में आपकी मदद करेंगी |
आप व्यापार में हों या नौकरी में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और आप एक नई छवि बना सकते हैं |
आपके प्रदर्शन के कारण आपके जीवन में नए लोग जुड़ेंगे और लव लाइफ में भी बहुत बदलाव हो सकता है | परन्तु आपको किसी पर भी ज्यादा भरोसा करने से बचना है अन्यथा आप कोई बड़ा धोखा भी खा सकते हैं |
शारीर में गर्म बढ़ने से पेट से सम्बंधित परेशानी आपको हो सकती है अतः गर्म चीजों के सेवन को थोडा कम करें, साग सब्जी ज्यादा खाएं |
तुला राशि / भविष्यफल (27 दिसम्बर 2020, रविवार से 2 जनवरी 2021) ::
तुला राशि के लोगो के मन में जीवन को जीने के नए नए तरीके विकसित हो सकते हैं जिससे आपके साथ रहने वाले लोगो को भी बहुत मजा आने वाला है |
काम काज के सिलसिले में आपको यात्राओं पर जाना पड़ सकता है, अगर आप किसी मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह अपने प्रदर्शन को देखके मजा आ जायेगा | आपको आपकी मेहनत का बहुत अच्छा परिणाम प्राप्त होगा |
लव लाइफ की बात करें तो आपके जीवन में कोई सच्चा चाहने वाला प्रवेश कर सकता है जिससे आपको आत्मिक ख़ुशी मिलेगी |
अगर आप किसी स्वास्थ्य परेशानी से लम्बे समय से परेशां हो तो आपको राहत मिलेगी |
वृश्चिक राशिफल भविष्यवाणियाँ (27 दिसम्बर 2020, रविवार से 2 जनवरी 2021) ::
वृश्चिक राशि के लोग इस सप्ताह अपने गुणों का प्रदर्शन करके नाम और शोहरत कमा सकते हैं | आप आने वाले हफ्ते में काम काज को लेके काफी व्यस्त रह सकते हैं और इसी नई जिम्मेदारियों के कारण आप थोड़े परेशान भी रह सकते हैं |
परन्तु आप बहुत अच्छी योजनायें बना पाएंगे और अपने जीवन को और बेहतर बना पायेंगे | आपको पता होगा की किस्से क्या काम लेना है और कैसे |
लव लाइफ में इस सप्ताह आपको थोडा परेशान रहना पड़ सकता है |
आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा अगर आप शांति चाहते हैं अन्यथा गलतफहमियां बहुत कुछ बिगाड़ भी सकती है |
धनु राशि / भविष्यफल (27 दिसम्बर 2020, रविवार से 2 जनवरी 2021) ::
धनु राशि के लोग किसी विषय को लेके बैचैन रह सकते हैं जिससे अपना श्रेष्ठ प्रदर्शित करने से चूक सकते हैं | आपको इस बात का ध्यान रखना है की क्रोध में आके आप किसी से भी गलत ना बोल दे अन्यथा समस्या हो जाएगी |
इस सप्ताह अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं अतः आपने आप को शांत रखें | सर्दी जुखाम आपको हो सकता है जिसके कारण भी आपको बैचैनी रह सकती है |
परन्तु रुका धन प्राप्त होने के योग अच्छे बनते हैं , कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है जिससे आपकी सारी परेशानी दूर हो जायेगी |
उच्च अधिकारिओं से आपके सम्बन्ध अच्छे बनेंगे जिससे रुके कार्य पूरे आप करवा पायेंगे | नए साल के लिए आप बहुत कुछ नई योजनाओं को क्रियान्वित करने में अपना समय बिता सकते हैं |
मकर राशिफल / भविष्यफल (27 दिसम्बर 2020, रविवार से 2 जनवरी 2021) ::
मकर राशि के लोगो में अपने काम काज को लेके गंभीरता बढ़ेगी, आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने काम को देने का प्रयास करेंगे | आप बड़प्पन में आके ज्यादा जिम्मेदारियां उठाने का प्रयास करेंगे जिससे आपके जीवन में आप खुद ही परेशानी खड़ी कर सकते हैं अतः आपको ध्यान रखना है | अपनी स्थिति और क्षमता अनुसार ही जिम्मेदारी ले |
लव लाइफ की बात करें तो आपको किसी बहुत अच्छे साथी के प्राप्ति के योग बनते हैं जिसके कारण आपको आत्मिक प्रसन्नता मिलेगी |
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा अतः कोई परेशानी की बात नहीं है |
इस सप्ताह आपको आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनते हैं |
कुंभ राशि / भविष्यफल (27 दिसम्बर 2020, रविवार से 2 जनवरी 2021) ::
कुम्भ राशि के लोगों में इस सप्ताह आत्म शक्ति में वृद्धि होने से बहुत महत्त्वपूर्ण निर्णय आप ले पाएंगे अपने जीवन के बारे में | आप सुख सुविधाओं को बढाने के लिए भी बहुत खर्चा कर सकते हैं आने वाले सप्ताह में |
काम काज को बढ़ने के अच्छे योग बनते हैं, उच्च अधिकारीयों से सम्बन्ध बनेंगे साथ ही नए लोग संपर्क में आयेंगे जिससे कोई बड़ा सौदा हो सकता है, कोई बड़ा मौका मिल सकता है जिससे जीवन में उत्साह और रोमांच बढेगा |
अचानक से आप अपने साथियो के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं और भूमि लाभ के योग बही अच्छे बनते हैं |
स्वास्थ्य और प्रेम जीवन सामान्य रहेगा|
मीन राशि / भविष्यफल (27 दिसम्बर 2020, रविवार से 2 जनवरी 2021):
मीन राशी वालो को इस सप्ताह मान सम्मान मिलने के योग अच्छे बनते हैं, काम काज भी बढेगा जिससे व्यस्तता भी बढ़ेगी | अगर कहीं धन रुका है तो वो प्राप्त हो सकता है | दोस्तों के साथ घुमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है |
लव लाइफ की बात करें तो आपको सच्चा प्रेम करने वाला कोई मिल सकता है और अगर कोई आपके जीवन में है तो उनका साथ आपको बहुत मिलेगा|
पराक्रम में वृद्धि होने से आप काम काज को बढाने के लिए जोखिम भी उठाने से नहीं चुकेंगे |
जीवन साथी के साथ भी आपका समय अच्छा कटेगा |
संपर्क करे ज्योतिष से मार्गदर्शन के लिए >>
यदि आप अपनी कुंडली पर चर्चा करने के लिए ज्योतिषी से परामर्श करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है, कुंडली में अच्छे और बुरे ग्रहों के बारे में जानें, जानें भाग्यशाली रत्नों के बारे में, सर्वश्रेष्ठ प्रार्थनाओं के बारे में। आने वाला समय कैसा होगा और किन सावधानियों से जीवन को बेहतर तरीके से जीने में मदद मिलेगी। करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य के मुद्दों से सम्बंधित समस्याओं के सर्वोत्तम समाधान के लिए परामर्श ले ज्योतिष से ।
जानिए रोज का पंचांग
पढ़िए नए साल के प्रवेश के समय ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी
साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ 27 दिसम्बर 2020, रविवार से 2 जनवरी 202, शनिवार तक , 12 राशियों के राशिफल, करियर, प्रेम जीवन / रिश्ते, weekly prediction from 27 december to 2nd of January 2021, गोचर कुंडली में सितारों के परिवर्तन के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ।