सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Hindi Jyotish Website

Hindi astrology services || jyotish website in hindi|| Kundli reading || Birth Chart Calculation || Pitru Dosha Remedies || Love Life Reading || Solution of Health Issues in jyotish || Career Reading || Kalsarp Dosha Analysis and remedies || Grahan Dosha solutions || black magic analysis and solutions || Best Gems Stone Suggestions || Kala Jadu|| Rashifal || Predictions || Best astrologer || vedic jyotish || Online jyotish || Phone jyotish ||Janm Kundli || Dainik Rashifal || Saptahik Rashifal || love rashifal

Saptahik rashifal 06 december se 12 december 2020

साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ 06 दिसम्बर 2020, रविवार से 12 दिसम्बर 2020, शनिवार तक , 12 राशियों के राशिफल, करियर, प्रेम जीवन / रिश्ते, गोचर कुंडली में सितारों के परिवर्तन के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ।

all about weekly rashifal in hindi jyotish
Saptahik rashifal  06 december se 12 december 2020


ज्योतिषी ओम प्रकाश (jyotishsansar.com) की साप्ताहिक भविष्यवाणियों में आपका स्वागत है। यहाँ ब्लॉग पाठक और ज्योतिष प्रेमीयों को वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों के जीवन में होने वाले परिवर्तनों के बारे में जानकारी देगा । जानिए आने वाले सप्ताह की राशीफ़ल | 

आइये सबसे पहले जानते है आने वाले सप्ताह के कुछ महत्त्वपूर्ण महुरत :

  1. इस सप्ताह ७ दिसंबर , सोमवार को काल भैरव अष्टमी है, इस दिन बाबा भैरव का जन्म हुआ था और इस दिन भैरव साधक विशेष पूजा आराधना करते हैं| तंत्र पूजा के लिए भी ये दिन विशेष महत्त्व रखता है |
  2. इस सप्ताह एकादशी ११ तारीख, शुक्रवार को रहेगा |
  3. इस सप्ताह १ सर्वार्थ सिद्धि का योग रहेगा 9 दिसम्बर, बुधवार को सुबह 9:२७ से दिन भर और रात्री तक |

आइए जानते हैं कि यह सप्ताह 06 december 2020, रविवार से 12 december 2020 शनिवार तक ::

मेष राशिफल / भविष्यवाणियाँ (06 दिसम्बर 2020, रविवार से 12 दिसम्बर ):

मेष राशि के जातक आने वाले सप्ताह में अपने साथी के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे, आपके दिमाग में नए ने प्लान्स बनेंगे जीवन को और बेहतर तरीके से जीने के लिए, यही नहीं आपको आपके जीवन साथी, दोस्तों का साथ प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा | आपके राशि स्वामी, मंगल का भी शुभ प्रभाव आपको प्राप्त होगा जिससे आपकी आत्म शक्ति बढ़ेगी, निर्णय लेने की शकित बढ़ेगी और आप बेहतर प्रदशन कर पायेंगे कार्य स्थल पर, व्यापार में, परिवार में | अगर बात करे प्रेम जीवन की तो इस सप्ताह आप अपने प्रेमी के साथ भी अच्छा समय बिता पायेंगे और नए दोस्त भी बनेंगे आपके जिससे समय और अच्छा व्यतीत होगा | इस सप्ताह संतान पक्ष से भी आपको प्रसन्नता मिलेगी | स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है |



Watch video of rashifal:



वृषभ रशिफल / भविष्यवाणियां (06 दिसम्बर 2020, रविवार से 12 दिसम्बर) ::

वृषभ राशी वालो को अपने राशी स्वामी शुक्र का बल प्राप्त होगा जिसके कारण निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी, शत्रु परस्त होंगे| साथ ही यात्राओं का भी योग बन सकता है | अगर कही धन रुका हो तो वापस मिलने के योग बनते हैं| अगर आप व्यापारी है तो दोस्तों या किसी के सहयोग से और बढेगा | अगर आप नौकरी में है तो भी आप अपना प्रदशन अच्छा दिखा पाएंगे | प्रेम जीवन सामान्य रहेगा परन्तु जीवन साथी के साथ मन मुटाव हो सकता है परन्तु आप अपनी चतुराई से सब कुछ संभाल पायेंगे | खाने पीने में विशेष सावधानी बरते अन्यथा बहुत परेशां हो सकते हैं इस सप्ताह | स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सी भी लापरवाही आपपे भारी पड़ सकती है अतः अपना पूरा ध्यान रखे | कुछ गंभीर मुद्दों पर निर्णय लेने में आपको अपने पिता का साथ भी प्राप्त होने के योग बनते हैं |

मिथुन राशि / भविष्यफल (06 दिसम्बर 2020, रविवार से 12 दिसम्बर) ::

मिथुन राशि वालो को निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी आ सकती है | परन्तु आप इस सप्ताह अपनी बात चित के तरीके से लोगो का मन मोह लेंगे | बस इस बात का ध्यान रखे की अति उत्साह में ना बह जाएँ | भाई बहनों के साथ भी मन मुटाव हो सकता है अतः किसी भी प्रकार के बहस से बचे | संतान पक्ष से प्रसन्नता मिल सकती है , और इस सप्ताह आप कुछ नया सीख सकते हैं| अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो उनके साथ समय अच्छा व्यतीत होगा | और इस सप्ताह नए सम्बन्ध भी आपके बन सकते हैं जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी | वाहन चलाते समय सावधान रखे अन्यथा दुर्घटना हो सकती है | नौकरी और व्यापार सामान्य चलेगा | देवी लक्ष्मी की पूजा करे शुभता के लिए |

]

कर्क राशिफल / भविष्यवाणियाँ (06 दिसम्बर 2020, रविवार से 12 दिसम्बर)::

कर्क राशि के जातको में इस सप्ताह काफी आत्मबल बढेगा साथ ही मन चंचल भी होगा | वहां सुख, भूमि सुख के योग भी अच्छे बनेगे जिसके कारण हो सकता है की आप नया मकान ख़रीदे या फिर नया वाहन | माता के आशीर्वाद से रुके कार्य पूरे होंगे | संतान पक्ष से मन मुटाव के कारण चित्त असमंजस में रह सकता है | शत्रु भी परेशां कर सकते हैं, कार्यो में बाधाएं आएँगी परन्तु अपने आत्मबल से आप सब से बाहर निकल पायेंगे | अगर आप व्यापारी है तो काम काज बढेगा जिससे व्यस्तता भी बढ़ेगी | स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपको परेशां कर सकते हैं अतः सावधानी बरते | 

सिंह राशिफल / भविष्यवाणियाँ (06 दिसम्बर 2020, रविवार से 12 दिसम्बर) ::

सिंह राशि के लोगों के आत्मबल में वृद्धि होगी क्यूंकि आपका राशी स्वामी का साथ आपको मिलेगा | काम काज को बढाने के लिए आपको अचानक से यात्राओं पर जाना पड़ सकता है | अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो इस सप्ताह आपके सम्बन्ध उनसे बिगड़ सकते हैं अतः ध्यान रखे | आपके मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा जिसके कारण मन व्यथित हो सकता है परन्तु आप अपने कार्यो को बढाने के लिए बहुत कुछ नया कर सकते हैं | माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है अतः उनका भी ध्यान रखे | काम काज में अचानक से कोई बहुत बड़ा लाभ आपको आश्चर्य के साथ ख़ुशी दे सकता है अतः तैयार रहिये | स्वास्थ्य सामान्य रहेगा | शुभता के लिए आदित्य ह्रदय का पाठ करे |

कन्या राशिफल / भविष्यफल (06 दिसम्बर 2020, रविवार से 12 दिसम्बर) ::

कन्या राशि के लोग इस सप्ताह कुछ विचलित हो सकते हैं किसी विषय को लेके, कुछ महत्त्वपूर्ण निर्णयों को लेके | परन्तु धन संपत्ति के बढ़ने के अच्छे योग बनते हैं | किसी विषय को लेके भाई बहनों से मन मुटाव बढ़ सकता है अतः व्यवहार करते समय सावधानी बरते, जितना हो सके कम से कम बात करे | माता के स्वास्थ्य को लेके परेशानी बढ़ सकती है अतः उनका भी ध्यान रखे | अपने प्रेमी से भी इस सप्ताह मतभेद के योग बनते हैं जिसके कारण भी मन परेशां रह सकता है | परन्तु आय बढ़ने के योग भी अच्छे बनते हैं, आप अपनी नीतियों का प्रयोग करके अपनी आय को बढ़ा पायेंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा | पिता से अचानक कोई बड़ा लाभ होने की उम्मीद भी है | शुभता के लिए भगवन गणेश की अराधना करे |

तुला राशि / भविष्यफल (06 दिसम्बर 2020, रविवार से 12 दिसम्बर) ::

तुला राशि के लोगो में इस सप्ताह आत्मबल में वृद्धि होगी और आप कुछ नया लक्ष्य प्राप्त कर पायेंगे | सुख सुविधा के साधन जुटाने में आप ज्यादा खर्चा कर सकते हैं और इसमें व्यस्त भी रह सकते हैं | आपको इस बात की सावधानी रखना होगा की आप आती उत्साह में कहीं कुछ ज्यादा ना बोल दे और बहस में ना पड़ जाएँ अन्यथा नुक्सान हो सकता है | काम काज भी बढेगा और व्यस्तता भी जिसके कारण हो सकता है की आप अपने परिवार के साथ कुछ कम समय व्यतीत कर पायें |अगर आप किसी बिमारी से लम्बे समय से ग्रस्त है तो इस सप्ताह आप उससे निजात पाएंगे | शुभता के लिए केले का दान करे |

वृश्चिक राशिफल भविष्यवाणियाँ (06 दिसम्बर 2020, रविवार से 12 दिसम्बर) ::

वृश्चिक राशि के लोगों में इस सप्ताह अहंकार में वृद्धि हो सकती है जिसके कारण क्रोध भी बढ़ सकता है| जल्दी बाजी में अगर आप कोई निर्णय लेंगे तो आपको पछताना पड़ सकता है | कई सारे मामलो में आप इस सप्ताह उलझे रह सकते हैं जिसके कारण आपको बैचनी बनी रह सकती है | आपको आपके कार्यो में जीवन साथी और दोस्तों का बहुत अच्छा सहयोग मिलेगा और अगर आप उनको महत्त्व देंगे तो आप अपनी हर परेशानी से निकल भी पायेंगे, इसमें कोई शक नहीं | इस सप्ताह धर्म के कार्यो को लेके भी आप काफी व्यस्त रह सकते हैं | दिखावे में और शौक में आप अनावश्यक खर्चा कर सकते हैं अतः अपनी ईच्छाओ पर काबू रखे | 

धनु राशि / भविष्यफल (06 दिसम्बर 2020, रविवार से 12 दिसम्बर) ::

धनु राशि के लोग इस सप्ताह अपने आप में उलझे रह सकते हैं, किसी प्रकार की चिंता से आप परेशां रह सकते हैं | इस सप्ताह आपको किसी भी प्रकार के बहस से बचना चाहिए अन्यथा बड़ी परेशानी में आप फंस सकते हैं | शत्रु आपको परेशां तो करेंगे पर कुछ बिगाड़ नहीं पायेंगे | किसी सहयोगी की सहायता से आय बढ़ने के योग बनते हैं जिससे मन में उत्साह बढेगा | प्रेम जीवन सामान्य रहेगा | अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं जिसके कारण मन बैचैन रह सकता है | सर्दी जुकाम से आप खुद ग्रस्त हो सकते हैं अतः पूरी सावधानी बरते | शुभता के लिए किसी शिव मंदिर में रोज दर्शन करे और दीपक  जलाएं |  

मकर राशिफल / भविष्यफल (06 दिसम्बर 2020, रविवार से 12 दिसम्बर) ::

मकर राशि के लोग इस सप्ताह थोड़े जिद्दी बन सकते हैं, क्रोध भी बढ़ सकता है जिसके कारण जीवन साथी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं | जल्दी बाजी में आप गलत निर्णय ले सकते हैं जिसके कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | आपकी बोली भी इस सप्ताह कुछ कठोर हो सकती है जिससे लोगो में ग़लतफ़हमी भी उत्पन्न हो सकती है | हालांकि आपके प्रेमी के साथ आपका समय अच्छा व्यतीत होगा और आप अपने ज्ञान का भी भरपूर उपयोग कर पायेंगे और अपने आय को बढ़ा पायेंगे जिसके कारण आपको ख़ुशी महसूस होगी | दोस्तों के सहयोग से आपके रुके कार्य पूरे हो सकते हैं बस आपको अपने अहंकार को सामने नहीं लाना है | स्वास्थ्य सामान्य रहेगा| अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं अतः कोई भी निर्णय सोच विचार कर ही लीजियेगा | शुभता के लिए चना दाल और गुड मिला के गाय को खिलाएं | 

कुंभ राशि / भविष्यफल (06 दिसम्बर 2020, रविवार से 12 दिसम्बर) ::

कुम्भ राशि के लोगो की आत्म शक्ति बढ़ेगी और साथ ही वाहन और भूमि के अचानक लाभ के योग बनते हैं | माता और पिता के आशीर्वाद से रुके कार्य पूरे होंगे और मन में उत्साह बढेगा | सर्दी जुकाम से आप परेशां हो सकते हैं अतः अपना ध्यान रखे | धर्म के कामो में भी आप विशेष रूचि ले सकते हैं इस सप्ताह और इसमें आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं | नौकरी और व्यापर में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है जिससे परेशां रह सकते हैं | स्वास्थ्य सामान्य रहेगा परन्तु काम काज की चिंता बनी रह सकती है | शुभता के लिए माता लक्ष्मी की पूजा करे | 

मीन राशि / भविष्यफल (06 दिसम्बर 2020, रविवार से 12 दिसम्बर):

मीन राशी वालो के पराक्रम में वृद्धि होगी परन्तु साथ ही मन में उथल पुथल मची रहेगी किसी विषय को लेके | इस सप्ताह आप लोगो को अपनी भाषा शैली से प्रेरित कर पायेंगे कुछ विशेष करने के लिए जिसके कारण लोग आपको सम्मान देंगे | अगर आप अपने परिवार से दूर हैं तो इस सप्ताह उनसे मिलने के योग भी अच्छे बनते हैं | अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो इस सप्ताह उनके साथ अच्छा समय बिता पायेंगे और उनके साथ से आपको ख़ुशी मिलेगी | नए सम्बन्ध भी इस सप्ताह बनने की उम्मीद है जिससे उत्साह बढेगा | पिता के साथ मन मुटाव हो सकता है और उनके स्वास्थ्य को लेके भी चिंता आपको परेशां कर सकता है | काम काज को लेके आप इस सप्ताह परेशां रह सकते हैं , आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलने में समस्या आ सकती है | शुभता के लिए रोज किसी मंदीर में दर्शन करे | 


यदि आप अपनी कुंडली पर चर्चा करने के लिए ज्योतिषी से परामर्श करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है, कुंडली में अच्छे और बुरे ग्रहों के बारे में जानें, जानें भाग्यशाली रत्नों के बारे में, सर्वश्रेष्ठ प्रार्थनाओं के बारे में। आने वाला समय कैसा होगा और किन सावधानियों से जीवन को बेहतर तरीके से जीने में मदद मिलेगी। करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य के मुद्दों से सम्बंधित समस्याओं के सर्वोत्तम समाधान के लिए परामर्श ले ज्योतिष से ।

जानिए रोज का पंचांग 


साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ 06 दिसम्बर 2020, रविवार से 12 दिसम्बर 2020, शनिवार तक , 12 राशियों के राशिफल, करियर, rashifal from 6 to 12 december, जानिए वर्षफल 2021प्रेम जीवन / रिश्ते, गोचर कुंडली में सितारों के परिवर्तन के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ।

टिप्पणियाँ

Follow on Facebook For Regular Updates

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi

कामदेव मंत्र ओम क्लीं कामदेवाय नमः के फायदे,  प्रेम और आकर्षण के लिए मंत्र, शक्तिशाली प्रेम मंत्र, प्रेम विवाह के लिए सबसे अच्छा मंत्र, सफल रोमांटिक जीवन के लिए मंत्र, lyrics of kamdev mantra। कामदेव प्रेम, स्नेह, मोहक शक्ति, आकर्षण शक्ति, रोमांस के देवता हैं। उसकी प्रेयसी रति है। उनके पास एक शक्तिशाली प्रेम अस्त्र है जिसे कामदेव अस्त्र के नाम से जाना जाता है जो फूल का तीर है। प्रेम के बिना जीवन बेकार है और इसलिए कामदेव सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका आशीर्वाद जीवन को प्यार और रोमांस से भरा बना देता है। om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi कामदेव मंत्र का प्रयोग कौन कर सकता है ? अगर किसी को लगता है कि वह जीवन में प्रेम से वंचित है तो कामदेव का आह्वान करें। यदि कोई एक तरफा प्रेम से गुजर रहा है और दूसरे के हृदय में प्रेम की भावना उत्पन्न करना चाहता है तो इस शक्तिशाली कामदेव मंत्र से कामदेव का आह्वान करें। अगर शादी के कुछ सालों बाद पति-पत्नी के बीच प्यार और रोमांस कम हो रहा है तो इस प्रेम मंत्र का प्रयोग जीवन को फिर से गर्म करने के लिए करें। यदि शारीरिक कमजोरी

Rinmukteshwar mahadev mantra Ke fayde

कर्ज मुक्ति के लिए महादेव का शक्तिशाली मंत्र |  Rin Mukteshwar Mahadev Mantra | spell to overcome from debt, कहाँ पर है ऋण मुक्तेश्वर मंदिर ?, कर्ज बढ़ने के ज्योतिषीय कारण | ये मंत्र आर्थिक समस्याओं को दूर करने में बहुत मददगार है, किसी भी प्रकार के ऋण से छुटकारा दिलाने में मदद करता है, भगवान् शिव की कृपा को आकर्षित करने का बहुत ही सशक्त और सरल माध्यम है | अगर आपके ऊपर कर्जा बढ़ता जा रहा हो तो ऐसे में ऋणमुक्तेश्वर महादेव की पूजा बहुत लाभदायक है |  Rinmukteshwar mahadev mantra Ke fayde Read in english about Benefits Of RINMUKTESHWAR MANTRA हर महीने जब लेनदार पैसे मांगने आते हैं तो अच्छा नहीं लगता है , स्थिति तब और ख़राब होती है जब की देने के लिए धन नहीं होता है | कर्जा सिर्फ उस व्यक्ति को ही परेशां नहीं करता है जिसने लिया है अपितु पुरे परिवार को शर्मनाक स्थिति से गुजरने के लिए मजबूर करता है अतः जितना जल्दी हो सके कर्जे से बाहर आने की कोशिश करना चाहिए |  आज के इस युग में हर व्यक्ति दिखावटी जीवन जीना चाहता है और इसी कारण एक अंधी दौड़ में शामिल हो गया है | सुख सुविधाओं को एकत्र करने की चाह

Tantroktam Devi suktam Ke Fayde aur lyrics

तन्त्रोक्तं देवीसूक्तम्‌ ॥ Tantroktam Devi Suktam ,  Meaning of Tantroktam Devi Suktam Lyrics in Hindi. देवी सूक्त का पाठ रोज करने से मिलती है महाशक्ति की कृपा | माँ दुर्गा जो की आदि शक्ति हैं और हर प्रकार की मनोकामना पूरी करने में सक्षम हैं | देवी सूक्तं के पाठ से माता को प्रसन्न किया जा सकता है | इसमें हम प्रार्थना करते हैं की विश्व की हर वास्तु में जगदम्बा आप ही हैं इसीलिए आपको बारम्बार प्रणाम है| नवरात्री में विशेष रूप से इसका पाठ जरुर करना चाहिए | Tantroktam Devi suktam  Ke Fayde aur lyrics आइये जानते हैं क्या फायदे होते हैं दुर्गा शप्तशती तंत्रोक्त देवी सूक्तं के पाठ से : इसके पाठ से भय का नाश होता है | जीवन में स्वास्थ्य  और सम्पन्नता आती है | बुरी शक्तियों से माँ रक्षा करती हैं, काले जादू का नाश होता है | कमजोर को शक्ति प्राप्त होती है | जो लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं उनके आय के स्त्रोत खुलते हैं | जो लोग शांति की तलाश में हैं उन्हें माता की कृपा से शांति मिलती है | जो ज्ञान मार्गी है उन्हें सत्य के दर्शन होते हैं | जो बुद्धि चाहते हैं उन्हें मिलता है | भगवती की क