सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Hindi Jyotish Website

Hindi astrology services || jyotish website in hindi|| Kundli reading || Birth Chart Calculation || Pitru Dosha Remedies || Love Life Reading || Solution of Health Issues in jyotish || Career Reading || Kalsarp Dosha Analysis and remedies || Grahan Dosha solutions || black magic analysis and solutions || Best Gems Stone Suggestions || Kala Jadu|| Rashifal || Predictions || Best astrologer || vedic jyotish || Online jyotish || Phone jyotish ||Janm Kundli || Dainik Rashifal || Saptahik Rashifal || love rashifal

Saptahik rashifal 8 November se 14 november 2020

साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ 8 नवम्बर 2020, रविवार से 14 नवम्बर 2020, शनिवार तक , 12 राशियों के राशिफल, करियर, प्रेम जीवन / रिश्ते, गोचर कुंडली में सितारों के परिवर्तन के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ।

ज्योतिषी ओम प्रकाश (jyotishsansar.com) की साप्ताहिक भविष्यवाणियों में आपका स्वागत है। यहाँ ब्लॉग पाठक और ज्योतिष प्रेमीयों को वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों के जीवन में होने वाले परिवर्तनों के बारे में जानकारी देगा । जानिए आने वाले सप्ताह की राशीफ़ल |

Saptahik rashifal 8 November se 14 november 2020 in hindi
Saptahik rashifal 8 November se 14 november 2020

आइए जानते हैं कि यह सप्ताह 8 नवम्बर 2020, रविवार से 14 नवम्बर 2020 शनिवार तक ::

मेष राशिफल / भविष्यवाणियाँ (8 नवम्बर 2020, रविवार से 14 नवम्बर):

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह वाहन और भूमि सुख के योग बनते हैं अर्थात आप भूमि या वाहन खरीद सकते हैं और हो सकता है की इसमें माता का सहयोग भी आपको प्राप्त हो | आपको एक बात की सावधानी जरुर रखनी चाहिए और वो ये की आप कोई भी निर्णय जल्दी में मत अन्यथा बदनामी और नुक्सान हो सकता है | इस सप्ताह काम काज के साथ साथ धर्म के कार्यो में भी आप बराबरी से हिस्सा लेंगे | आप अपने बल का बेहतरीन उपयोग कर सकते हैं जिससे काम काज में आप एक नई छवि बना पायेंगे, उत्साह भी बना रहेगा |

वृषभ रशिफल / भविष्यवाणियां (8 नवम्बर रविवार से 14 नवम्बर 2020 शनिवार) ::

अगर आपकी राशि वृषभ है तो आपको आश्चर्य नहीं होना चाहिए अगर अचानक से आपको बहुत धन लाभ या फिर संपर्क लाभ हो क्यूंकि इस समय आपको इसके योग बहुत अच्छे बने हुए हैं | कुछ ऐसे लाभ होंगे जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा | आप जो भी काम कर रहे हैं उसमे कुछ नया ढूंढ पायेंगे और अपने काम को एक नई दिशा और दशा दे पायेंगे | अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो उसमे जरुर कुछ खटास आ सकती है परन्तु आपके पास इतना दिमाग है की आप आसानी से मामला सुलझा सकते हैं अतः बिलकुल भी चिंता मत कीजियेगा| बस इतना याद रखे की ना तो जल्दी में किसी को सलाह दीजिये और ना ही किसी की बात को जल्दी में अपनाइए , सोचिये विचार कीजिये और फिर आगे बढिए | Watch video here:

मिथुन राशि / भविष्यफल (8 नवम्बर रविवार से 14 नवम्बर 2020 शनिवार) ::

मिथुन राशि वालो को इस हफ्ते कुछ सीखने के योग बनते हैं, संतान से ख़ुशी मिलने के योग बनते हैं| अचानक से कहीं यात्रा पर जा सकते हैं जिससे व्यक्तिगत सुख में कमी आ सकती है | इस हफ्ते अपने बोली पर विशेष ध्यान रखे, बहुत ज्यादा बात आप कर सकते हैं जिससे नुक्सान भी हो सकता है | अगर आप व्यापार में है तो धन का रोटेशन बहुत अच्छा बना पायेंगे इस सप्ताह | जुए , सट्टे या शेयर मार्किट से थोडा बच के रहिये तो अच्छा रहेगा अन्यथा हानि और बदनामी हो सकती है | जीवन साथी का साथ आपको हर काम में मिलेगा और उनके सहयोग से भी आप काफी अच्छे निर्णय ले सकते हैं |

कर्क राशिफल / भविष्यवाणियाँ (8 नवम्बर रविवार से 14 नवम्बर 2020 शनिवार)::

कर्क राशि के जातक इस सप्ताह बहुत ज्यादा सोच विचार कर सकते हैं किसी निर्णय में पहुँचने से पहले | भाई बहनों से विवाद हो सकता है , व्यक्तिगत सुखो की तलाश में आपको हानि हो सकती है अतः हो सके तो अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें | आपके शत्रु आपसे पराजित होंगे जो आपके लिए अच्छी बात रहेगी| अगर कहीं पे धन रुका है तो प्राप्त हो सकता है | इस सप्ताह आप आय के लिए नई योजनायें बना सकते हैं परन्तु सफलता के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करना पड़ सकता है , कोई ना कोई अड़चन आपको रोकेगा आगे बढ़ने से |

सिंह राशिफल / भविष्यवाणियाँ (8 नवम्बर रविवार से 14 नवम्बर 2020 शनिवार) ::

सिंह राशि के लोग इस सप्ताह अहंकार के वशीभूत होक अपनो से दूर हो सकते हैं अतः अपने आप पे पूरा ध्यान रखिये, अपनी बोली पर ध्यान रखिये, जोश में आके कहीं आप अपना नुकसान ना कर ले | अगर आप किसी साथी की तलाश में है तो इस सप्ताह आपको ख़ुशी मिल सकती है | संतान से सुख मिलने के योग बनते हैं | अगर आप विद्यार्थी है तो निश्चित ही कुछ नया कर पायेंगे इस हफ्ते | अगर आप किसी शोध कार्य से जुड़े हैं तो भी आपको बहुत लाभ होगा इस सप्ताह |

कन्या राशिफल / भविष्यफल (8 नवम्बर रविवार से 14 नवम्बर 2020 शनिवार) ::

कन्या राशि के जातकों को इस हफ्ते अपनी बोली के कारण नुक्सान हो सकता है, ससुराल से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं, पिता की तरफ से भी चिंता मिल सकती है | परन्तु जीवन साथी का साथ मिलेगा, उनसे सुख भी मिलेगा परन्तु आप अपने ही विचारों के कारण उस सुख से वंचित रह सकते हैं | किसी खास मित्र का भी साथ मिलेगा जिससे आप अपने हताशा से बाहर निकल पायेंगे | किसी बड़ी यात्राओं से बचे अन्यथा अनावश्यक खर्चा हो सकता है | आप नई योजनायें बनाए परन्तु अभी उन्हें क्रियान्वित ना करे, कुछ समय अपनी योजनाओं पर काम करे फिर उन्हें लांच करे |

तुला राशि / भविष्यफल (8 नवम्बर रविवार से 14 नवम्बर 2020 शनिवार) ::

तुला राशि वाले लोगो के मान सम्मान में वृद्धि के योग बनते हैं परन्तु ध्यान रहे की उच्च अधिकारियो से काम अटक सकता है इसीलिए अपनी सफलता की गोपनीयता बना के रखे | किसी करीबी से सम्बन्ध बिगड़ सकता है, जीवन साथी के साथ सम्बन्ध भी बिगड़ सकते हैं अतः ध्यान रखिये| आपको मौज मस्ती आपके स्वास्थ्य के लिए नुक्सान दायक हो सकती है अतः विशेष ध्यान रखिये | विपरीत लिंग से इस सप्ताह आपको धोखा मिल सकता है अतः सावधान रहे व्यवहार में | कामकाज के सिलसिले में यात्राएं कर सकते हैं जो की आपके लिए लाभदायक रहेगा | परन्तु 14 और 15 को यात्राओं को टाले |

वृश्चिक राशिफल भविष्यवाणियाँ (8 नवम्बर रविवार से 14 नवम्बर 2020 शनिवार) ::

वृश्चिक राशि के लोग इस सप्ताह शोध कार्य में अधिक खर्च कर सकते हैं , सीखने में के लिए किताबो में या फिर किसी ट्रेनिंग प्रोग्राम को ज्वाइन कर सकते हैं | इसी के साथ जीवन साथी के अनावश्यक खर्चो में भी खूब खर्च हो सकता है जिससे आपका मन व्यथित होगा | धर्म के कार्यो में आपकी रूचि बढ़ेगी, हो सकता है की धर्म को लेके या फिर पूजा पाठ को लेके आप यात्राएं भी करे | इस सप्ताह आय में कमी आ सकती है और कुछ नया सिखने में आप ज्यादा खर्च कर सकते हैं परन्तु चिंता की आवश्यकता नहीं जो भी आप सीखेंगे वो आगे आपके काम आयेगा |

धनु राशि / भविष्यफल (8 नवम्बर रविवार से 14 नवम्बर 2020 शनिवार) ::

इस सप्ताह धनु राशि के जातकों के व्यक्तिगत सुखो में वृद्धि के योग बनते हैं, अपने सुख के लिए इस सप्ताह आप अधिक खर्च कर सकते हैं | परन्तु आपको ये नहीं करना चाहिए अन्यथा आपको आगे पछताना पड़ सकता है | इस सप्ताह काम काज में भी संघर्ष बढ़ता नजर आएगा, कोई ना कोई बाधा आपको परेशां करेगी | परन्तु आप हर बाधा को आसानी से पार कर लेंगे और अपने कार्यो को पूरा कर पायेंगे | नए सम्बन्ध आपको ख़ुशी देंगे और आपके कार्यो में सहयोग भी करेंगे | पेट से निचे के अंगो में दर्द बना रह सकता है अतः खाने पीने में सावधानी रखे, मालिश करते रहें |

मकर राशिफल / भविष्यफल (8 नवम्बर रविवार से 14 नवम्बर 2020 शनिवार) ::

मकर राशि के लोग इस हफ्ते नए रिश्तो में फंस सकते हैं अतः ध्यान रखियेगा, अगर आप अपने जीवन साथी के साथ ईमानदार रहेंगे तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा अन्यथा नुकसान हो सकता है | काम काज बढेगा परन्तु अवरोधों के साथ, उच्च अधिकारियो से बैर हो सकता है, पिताजी से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं और धर्म कर्म में भी रूचि घटेगी | आप अपना बड़प्पन दिखने में इस सप्ताह अधिक खर्च कर सकते हैं जिसके कारण आगे जाके आपको पछतावा हो सकता है अतः दिखावे से दूर रहें इस सप्ताह |

कुंभ राशि / भविष्यफल (8 नवम्बर रविवार से 14 नवम्बर 2020 शनिवार) ::

अगर आपकी राशि कुम्भ है और आप शिक्षा से जुड़े है तो निश्चित ही इस सप्ताह आप कुछ अलग हट के प्रदर्शन कर पायेंगे जिससे आपके आय में बढ़ोतरी के योग बनते हैं, अगर आप वक्ता है तो भी आप जबरदस्त प्रदर्शन कर पायेंगे| इस सप्ताह आप अपने प्रदर्शन के कारण कुछ नए रिश्ते बना पायेंगे, अगर आपको किसी ख़ास साथी की तलाश है तो इस सप्ताह आपको सफलता मिलने के योग हैं | काम काज में अचानक से बदलाव आपको आश्चर्य में डाल सकते हैं इसीलिए हर समय तैयार रहें |

मीन राशि / भविष्यफल (8 नवम्बर रविवार से 14 नवम्बर 2020 शनिवार):

मीन राशी वालो को इस सप्ताह अनावश्यक विचारों के कारण बहुत परेशां होना पड़ सकता है, आप खुद के सोच के कारण ही परेशां रह सकते हैं | जीवन साथी से मन मुटाव भी आपको परेशां कर सकता है| साझेदारी में अगर आप कोई काम करते हैं तो भी समस्या आ सकती है | अगर आप खुद अपना काम करते हैं तो आपको इस सप्ताह कुछ नयापन मिल सकता है अपने काम काज में| तरक्की के रास्ते खुलेंगे | यात्राओं से लाभ के योग है|

यदि आप अपनी कुंडली पर चर्चा करने के लिए ज्योतिषी से परामर्श करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है, कुंडली में अच्छे और बुरे ग्रहों के बारे में जानें, जानें भाग्यशाली रत्नों के बारे में, सर्वश्रेष्ठ प्रार्थनाओं के बारे में। आने वाला समय कैसा होगा और किन सावधानियों से जीवन को बेहतर तरीके से जीने में मदद मिलेगी। करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य के मुद्दों से सम्बंधित समस्याओं के सर्वोत्तम समाधान के लिए परामर्श ले ज्योतिष से ।

16 नवम्बर को सूर्य प्रवेश करेगा वृश्चिक राशि में जानिए क्या होगा इसका असर 

साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ 8 नवम्बर 2020, रविवार से 14 नवम्बर 2020, शनिवार तक , weekly rashifal, 12 राशियों के राशिफल, करियर, प्रेम जीवन / रिश्ते, गोचर कुंडली में सितारों के परिवर्तन के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ।

टिप्पणियाँ

Follow on Facebook For Regular Updates

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi

कामदेव मंत्र ओम क्लीं कामदेवाय नमः के फायदे,  प्रेम और आकर्षण के लिए मंत्र, शक्तिशाली प्रेम मंत्र, प्रेम विवाह के लिए सबसे अच्छा मंत्र, सफल रोमांटिक जीवन के लिए मंत्र, lyrics of kamdev mantra। कामदेव प्रेम, स्नेह, मोहक शक्ति, आकर्षण शक्ति, रोमांस के देवता हैं। उसकी प्रेयसी रति है। उनके पास एक शक्तिशाली प्रेम अस्त्र है जिसे कामदेव अस्त्र के नाम से जाना जाता है जो फूल का तीर है। प्रेम के बिना जीवन बेकार है और इसलिए कामदेव सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका आशीर्वाद जीवन को प्यार और रोमांस से भरा बना देता है। om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi कामदेव मंत्र का प्रयोग कौन कर सकता है ? अगर किसी को लगता है कि वह जीवन में प्रेम से वंचित है तो कामदेव का आह्वान करें। यदि कोई एक तरफा प्रेम से गुजर रहा है और दूसरे के हृदय में प्रेम की भावना उत्पन्न करना चाहता है तो इस शक्तिशाली कामदेव मंत्र से कामदेव का आह्वान करें। अगर शादी के कुछ सालों बाद पति-पत्नी के बीच प्यार और रोमांस कम हो रहा है तो इस प्रेम मंत्र का प्रयोग जीवन को फिर से गर्म करने के लिए करें। यदि शारीरिक कमजोरी

Rinmukteshwar mahadev mantra Ke fayde

कर्ज मुक्ति के लिए महादेव का शक्तिशाली मंत्र |  Rin Mukteshwar Mahadev Mantra | spell to overcome from debt, कहाँ पर है ऋण मुक्तेश्वर मंदिर ?, कर्ज बढ़ने के ज्योतिषीय कारण | ये मंत्र आर्थिक समस्याओं को दूर करने में बहुत मददगार है, किसी भी प्रकार के ऋण से छुटकारा दिलाने में मदद करता है, भगवान् शिव की कृपा को आकर्षित करने का बहुत ही सशक्त और सरल माध्यम है | अगर आपके ऊपर कर्जा बढ़ता जा रहा हो तो ऐसे में ऋणमुक्तेश्वर महादेव की पूजा बहुत लाभदायक है |  Rinmukteshwar mahadev mantra Ke fayde Read in english about Benefits Of RINMUKTESHWAR MANTRA हर महीने जब लेनदार पैसे मांगने आते हैं तो अच्छा नहीं लगता है , स्थिति तब और ख़राब होती है जब की देने के लिए धन नहीं होता है | कर्जा सिर्फ उस व्यक्ति को ही परेशां नहीं करता है जिसने लिया है अपितु पुरे परिवार को शर्मनाक स्थिति से गुजरने के लिए मजबूर करता है अतः जितना जल्दी हो सके कर्जे से बाहर आने की कोशिश करना चाहिए |  आज के इस युग में हर व्यक्ति दिखावटी जीवन जीना चाहता है और इसी कारण एक अंधी दौड़ में शामिल हो गया है | सुख सुविधाओं को एकत्र करने की चाह

Tantroktam Devi suktam Ke Fayde aur lyrics

तन्त्रोक्तं देवीसूक्तम्‌ ॥ Tantroktam Devi Suktam ,  Meaning of Tantroktam Devi Suktam Lyrics in Hindi. देवी सूक्त का पाठ रोज करने से मिलती है महाशक्ति की कृपा | माँ दुर्गा जो की आदि शक्ति हैं और हर प्रकार की मनोकामना पूरी करने में सक्षम हैं | देवी सूक्तं के पाठ से माता को प्रसन्न किया जा सकता है | इसमें हम प्रार्थना करते हैं की विश्व की हर वास्तु में जगदम्बा आप ही हैं इसीलिए आपको बारम्बार प्रणाम है| नवरात्री में विशेष रूप से इसका पाठ जरुर करना चाहिए | Tantroktam Devi suktam  Ke Fayde aur lyrics आइये जानते हैं क्या फायदे होते हैं दुर्गा शप्तशती तंत्रोक्त देवी सूक्तं के पाठ से : इसके पाठ से भय का नाश होता है | जीवन में स्वास्थ्य  और सम्पन्नता आती है | बुरी शक्तियों से माँ रक्षा करती हैं, काले जादू का नाश होता है | कमजोर को शक्ति प्राप्त होती है | जो लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं उनके आय के स्त्रोत खुलते हैं | जो लोग शांति की तलाश में हैं उन्हें माता की कृपा से शांति मिलती है | जो ज्ञान मार्गी है उन्हें सत्य के दर्शन होते हैं | जो बुद्धि चाहते हैं उन्हें मिलता है | भगवती की क