सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Hindi Jyotish Website

Hindi astrology services || jyotish website in hindi|| Kundli reading || Birth Chart Calculation || Pitru Dosha Remedies || Love Life Reading || Solution of Health Issues in jyotish || Career Reading || Kalsarp Dosha Analysis and remedies || Grahan Dosha solutions || black magic analysis and solutions || Best Gems Stone Suggestions || Kala Jadu|| Rashifal || Predictions || Best astrologer || vedic jyotish || Online jyotish || Phone jyotish ||Janm Kundli || Dainik Rashifal || Saptahik Rashifal || love rashifal

Saptahik rashifal 15 November se 21 November 2020

साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ 15 नवम्बर 2020, रविवार से 21 नवम्बर 2020, शनिवार तक , 12 राशियों के राशिफल, करियर, प्रेम जीवन / रिश्ते, गोचर कुंडली में सितारों के परिवर्तन के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ।

ज्योतिषी ओम प्रकाश (jyotishsansar.com) की साप्ताहिक भविष्यवाणियों में आपका स्वागत है। यहाँ ब्लॉग पाठक और ज्योतिष प्रेमीयों को वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों के जीवन में होने वाले परिवर्तनों के बारे में जानकारी देगा । जानिए आने वाले सप्ताह की राशीफ़ल |

Saptahik rashifal 15 November se 21 November 2020 in hindi jyotish
Saptahik rashifal 15 November se 21 November 2020

आइए जानते हैं कि यह सप्ताह 15 नवम्बर 2020, रविवार से 21 नवम्बर 2020 शनिवार तक ::

मेष राशिफल / भविष्यवाणियाँ (15 नवम्बर 2020, रविवार से 21 नवम्बर)::

मेष राशि के जातक इस सप्ताह काफी उठा पटक कर सकते हैं व्यापार या नौकरी को लेके| नई सोच आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेंगे साथ ही भूमि, सोना, वाहन में बढ़ोतरी के योग बने हुए हैं | आपके कार्यो में आपको पिता या फिर पिता सामान लोगो के परामर्श से फायदे के योग भी अच्छे बनते हैं | अगर कोई पैतृक विवाद चला आ रहा है तो उससे भी निकलने के योग बन सकते हैं | स्वास्थ्य की बात करे तो पेट से सम्बंधित परेशानी घेर सकती है अतः खाने पीने में संभल के रहे | जीवन साथी से खट पट से परेशां हो सकते हैं | अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो उनसे भी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं अतः व्यवहार करते समय सावधानी जरुरी है |


Watch video here:

वृषभ रशिफल / भविष्यवाणियां (15 नवम्बर रविवार से 21 नवम्बर 2020 शनिवार) ::

अगर आपकी राशि वृषभ है तो आप इस सप्ताह दिखावे में अनावश्यक खर्चा कर सकते हैं | संतान से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं | प्रेमी से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं | आपके खुद की इच्छाएं आपके जीवन को उलझा सकते हैं और आप अपने ही विचारों के कारण भटक सकते हैं | अगर कहीं धन रुका है तो इस सप्ताह आपको प्राप्त हो सकता है| पिता से लाभ के योग अच्छे बनते हैं साथ ही धर्म के कार्यो में आप खूब बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं | शुभता के लिए माता मंदिर में दिया जरुर लगाएं |

मिथुन राशि / भविष्यफल (15 नवम्बर रविवार से 21 नवम्बर 2020 शनिवार) ::

मिथुन राशि वाले इस सप्ताह अपने सुखो को बढाने के लिए काफी प्रयत्न करते नजर आ सकते हैं | जीवन में अचानक से कोई नया साथी प्रवेश कर सकता है जिससे ख़ुशी मिलेगी | दोस्तों के साथ से प्रसन्नता मिलेगी साथ ही उनके सहयोग से कुछ नया काम भी शुरू हो सकता है | अचानक से किसी सुख को प्राप्त करने के लिए आप कोई बड़ा खर्चा कर सकते हैं अतः अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखे और जल्दी में कोई निर्णय मत लीजियेगा| माता का अशिर्वार रोज लीजये, इससे जीवन में से बाधाएं हटेंगी |

कर्क राशिफल / भविष्यवाणियाँ (15 नवम्बर रविवार से 21 नवम्बर 2020 शनिवार)::

कर्क राशि के जातक इस सप्ताह अनावश्यक यात्राओं से परेशां हो सकते हैं | साथ ही अपने रिश्तो को संतुष्ट करने में भी अपना धन और समय व्यतीत कर सकते हैं | जीवनसाथी का साथ आपको अपने हर कार्य में प्राप्त होगा जिससे आपका मनोबल बढेगा | अचानक से आय के बढ़ने के स्त्रोत खुल सकते हैं जिससे आपको ख़ुशी मिल सकती है | आपको बस अपने बोली पर विशेष ध्यान रखना है अन्यथा नुकसान हो सकता है | अगर आप किसी ख़ास साथी को इन्तेजार कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी हो सकत है |शुभता के लिए सूर्य को अर्ध्य दे |

सिंह राशिफल / भविष्यवाणियाँ (15 नवम्बर रविवार से 21 नवम्बर 2020 शनिवार) ::

सिंह राशि के लोगों में इस सप्ताह क्रोध बढ़ता दिख सकता है और इसके कारण उनकी बदनामी भी हो सकती है | जीवन साथी के स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है | काम काज के सिलसिले में अचानक से यात्रायें करना पड़ सकता है | अगर आप किसी साथी की तलाश में है तो इस सप्ताह आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है, बहुत ही विद्वान साथी आपके जीवन में आ सकते हैं | संतान पक्ष से ख़ुशी मिलने के योग बनते हैं | 

कन्या राशिफल / भविष्यफल (15 नवम्बर रविवार से 21 नवम्बर 2020 शनिवार) ::

कन्या राशि के जातक इस सप्ताह अपनी विद्वता के कारण नाम और यश की प्राप्ति कर  सकते हैं परन्तु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की आप विपरीत लिंग से थोड़ी दुरी बना के रखे | बाधाओं को दूर करते हुए आप अपने लक्ष्य को पूरा कर पायेंगे | अगर भूमि से सम्बंधित किसी कार्य से आप जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको विशेष लाभ हो सकता है | अगर आप किसी साधना को करते हैं तो आपको इस हफ्ते विशेष अनुभव हो सकते हैं | अगर आप किसी को चाहते हैं तो उनके साथ समय व्यतीत कर पायेंगे और उनसे आपको सपोर्ट भी बहुत मिलेगा जिससे आपका मनोबल बढेगा |

तुला राशि / भविष्यफल (15 नवम्बर रविवार से 21 नवम्बर 2020 शनिवार) ::

तुला राशि वाले लोग इस सप्ताह अपनी भौतिक इच्छाओं को पूरी करने के लिए अकस्मात् बड़ा खर्चा कर सकते हैं | अगर आप व्यापारी है तो निश्चित ही इस सप्ताह आप बहुत अच्छा प्रदर्शन कर पायेंगे और अपनी आय को बढ़ा पायेंगे | इस सप्ताह आपके मान सम्मान में भी वृद्धि के योग है | भाई बहनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे जो मन को प्रसन्नता देगा | माता के सहयोग से भूमि लाभ के योग बनते हैं | संतान और प्रेमी के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे जो की आपके लिए प्रसन्नता का कारण रहेगा |

वृश्चिक राशिफल भविष्यवाणियाँ (15 नवम्बर रविवार से 21 नवम्बर 2020 शनिवार) ::

वृश्चिक राशि के लोग इस सप्ताह अपने विचारों में अचानक से बदलाव महसूस करेंगे , कभी आप बहुत खुश और कभी आप खुद ही उलझा हुआ सा महसूस करेंगे | परन्तु धनागमन के रास्ते खुलेंगे | अगर कही आपका धन रुका है तो इस हफ्ते मिलने के योग मजबूत होंगे | अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो इस सप्ताह आप उनके साथ समय व्यतीत कर पायेंगे | जीवन साथी के साथ गलतफहमियां परेशां कर सकती है अतः संभल कर रहे |

धनु राशि / भविष्यफल (15 नवम्बर रविवार से 21 नवम्बर 2020 शनिवार) ::

इस सप्ताह धनु राशि के जातक एक अच्छे मार्गदर्शक के रूप में दुसरो की सहायता कर पायेंगे | धन, वैभव बढ़ने के बहुत अच्छे योग बनते हैं जिससे आपके जीवन में ख़ुशी छाएगी | शत्रु परेशां करने की कोशिश करेंगे परन्तु कुछ बिगाड़ नहीं पायेंगे | इस सप्ताह काम काज में कोई विशेष उठाव नहीं मिलेगा परन्तु सामाजिक कार्यो से यश मिलने के योग अच्छे बनते हैं |

मकर राशिफल / भविष्यफल (15 नवम्बर रविवार से 21 नवम्बर 2020 शनिवार) ::

मकर राशि के लोग इस सप्ताह कुछ ज्यादा गंभीर रहेंगे अपने काम काज को लेके, अपने रिश्तो को लेके | संतान से मतभेद के योग बनते हैं साथ ही अपने प्रेमी से भी गलत फहमी आपको परेशां कर सकता है परन्तु भाई बहनों का साथ आपको प्राप्त होगा जिससे मनोबल बढेगा | काम काज में भी ऊपर और नीचे होगा जिससे व्यस्तता बढ़ेगी | स्वास्थ्य में भी कमी बेसी देखने को मिलेगी जिससे मन में उत्साह कम रह सकता है |

कुंभ राशि / भविष्यफल (15 नवम्बर रविवार से 21 नवम्बर 2020 शनिवार) ::

अगर आपकी राशि कुम्भ है तो इस सप्ताह आपको शनि देव की कृपा से भूमि से सम्बंधित कामो में निवेश का मौका मिल सकता है | साथ ही आप किसी लम्बे योजनाओं में भी निवेश कर सकते हैं | संतान का भाग्य भी आपके लिए शुभ रहेगा | अपने प्रेमी के साथ आप खूब अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे और उनसे उपहार भी आपको प्राप्त हो सकता है | पिता के स्वास्थ्य को लेके चिंता बढ़ सकती है |

मीन राशि / भविष्यफल (15 नवम्बर रविवार से 21 नवम्बर 2020 शनिवार):

मीन राशी वालो में इस सप्ताह बहुत शक्ति महसूस होगी, कार्यो को खूब जूनून के साथ कर पायेंगे और दुसरो को भी आप प्रेरित कर पायेंगे | जीवन साथी के साथ मतभेद के योग बनते हैं जिससे मन परेशां रह सकता है | काम काज खूब बढेगा और कोई साथी बहुत ही अच्छा सलाह आपको देगा जिससे भी आपके जीवन में बहुत अच्छा बदलाव होने के योग बनते हैं | अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो इस सप्ताह उनका साथ आपको प्रसन्न करेगा | संतान पक्ष से भी ख़ुशी मिलने के योग बनते हैं |

यदि आप अपनी कुंडली पर चर्चा करने के लिए ज्योतिषी से परामर्श करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है, कुंडली में अच्छे और बुरे ग्रहों के बारे में जानें, जानें भाग्यशाली रत्नों के बारे में, सर्वश्रेष्ठ प्रार्थनाओं के बारे में। आने वाला समय कैसा होगा और किन सावधानियों से जीवन को बेहतर तरीके से जीने में मदद मिलेगी। करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य के मुद्दों से सम्बंधित समस्याओं के सर्वोत्तम समाधान के लिए परामर्श ले ज्योतिष से ।

साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ 15 नवम्बर 2020, रविवार से 21 नवम्बर 2020, शनिवार तक , Weekly Rashifal,  12 राशियों के राशिफल, करियर, प्रेम जीवन / रिश्ते, aaj ka panchang, गोचर कुंडली में सितारों के परिवर्तन के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ।

टिप्पणियाँ

Follow on Facebook For Regular Updates

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi

कामदेव मंत्र ओम क्लीं कामदेवाय नमः के फायदे,  प्रेम और आकर्षण के लिए मंत्र, शक्तिशाली प्रेम मंत्र, प्रेम विवाह के लिए सबसे अच्छा मंत्र, सफल रोमांटिक जीवन के लिए मंत्र, lyrics of kamdev mantra। कामदेव प्रेम, स्नेह, मोहक शक्ति, आकर्षण शक्ति, रोमांस के देवता हैं। उसकी प्रेयसी रति है। उनके पास एक शक्तिशाली प्रेम अस्त्र है जिसे कामदेव अस्त्र के नाम से जाना जाता है जो फूल का तीर है। प्रेम के बिना जीवन बेकार है और इसलिए कामदेव सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका आशीर्वाद जीवन को प्यार और रोमांस से भरा बना देता है। om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi कामदेव मंत्र का प्रयोग कौन कर सकता है ? अगर किसी को लगता है कि वह जीवन में प्रेम से वंचित है तो कामदेव का आह्वान करें। यदि कोई एक तरफा प्रेम से गुजर रहा है और दूसरे के हृदय में प्रेम की भावना उत्पन्न करना चाहता है तो इस शक्तिशाली कामदेव मंत्र से कामदेव का आह्वान करें। अगर शादी के कुछ सालों बाद पति-पत्नी के बीच प्यार और रोमांस कम हो रहा है तो इस प्रेम मंत्र का प्रयोग जीवन को फिर से गर्म करने के लिए करें। यदि शारीरिक कमजोरी

Rinmukteshwar mahadev mantra Ke fayde

कर्ज मुक्ति के लिए महादेव का शक्तिशाली मंत्र |  Rin Mukteshwar Mahadev Mantra | spell to overcome from debt, कहाँ पर है ऋण मुक्तेश्वर मंदिर ?, कर्ज बढ़ने के ज्योतिषीय कारण | ये मंत्र आर्थिक समस्याओं को दूर करने में बहुत मददगार है, किसी भी प्रकार के ऋण से छुटकारा दिलाने में मदद करता है, भगवान् शिव की कृपा को आकर्षित करने का बहुत ही सशक्त और सरल माध्यम है | अगर आपके ऊपर कर्जा बढ़ता जा रहा हो तो ऐसे में ऋणमुक्तेश्वर महादेव की पूजा बहुत लाभदायक है |  Rinmukteshwar mahadev mantra Ke fayde Read in english about Benefits Of RINMUKTESHWAR MANTRA हर महीने जब लेनदार पैसे मांगने आते हैं तो अच्छा नहीं लगता है , स्थिति तब और ख़राब होती है जब की देने के लिए धन नहीं होता है | कर्जा सिर्फ उस व्यक्ति को ही परेशां नहीं करता है जिसने लिया है अपितु पुरे परिवार को शर्मनाक स्थिति से गुजरने के लिए मजबूर करता है अतः जितना जल्दी हो सके कर्जे से बाहर आने की कोशिश करना चाहिए |  आज के इस युग में हर व्यक्ति दिखावटी जीवन जीना चाहता है और इसी कारण एक अंधी दौड़ में शामिल हो गया है | सुख सुविधाओं को एकत्र करने की चाह

Tantroktam Devi suktam Ke Fayde aur lyrics

तन्त्रोक्तं देवीसूक्तम्‌ ॥ Tantroktam Devi Suktam ,  Meaning of Tantroktam Devi Suktam Lyrics in Hindi. देवी सूक्त का पाठ रोज करने से मिलती है महाशक्ति की कृपा | माँ दुर्गा जो की आदि शक्ति हैं और हर प्रकार की मनोकामना पूरी करने में सक्षम हैं | देवी सूक्तं के पाठ से माता को प्रसन्न किया जा सकता है | इसमें हम प्रार्थना करते हैं की विश्व की हर वास्तु में जगदम्बा आप ही हैं इसीलिए आपको बारम्बार प्रणाम है| नवरात्री में विशेष रूप से इसका पाठ जरुर करना चाहिए | Tantroktam Devi suktam  Ke Fayde aur lyrics आइये जानते हैं क्या फायदे होते हैं दुर्गा शप्तशती तंत्रोक्त देवी सूक्तं के पाठ से : इसके पाठ से भय का नाश होता है | जीवन में स्वास्थ्य  और सम्पन्नता आती है | बुरी शक्तियों से माँ रक्षा करती हैं, काले जादू का नाश होता है | कमजोर को शक्ति प्राप्त होती है | जो लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं उनके आय के स्त्रोत खुलते हैं | जो लोग शांति की तलाश में हैं उन्हें माता की कृपा से शांति मिलती है | जो ज्ञान मार्गी है उन्हें सत्य के दर्शन होते हैं | जो बुद्धि चाहते हैं उन्हें मिलता है | भगवती की क