Skip to main content

Hindi Jyotish Website

Hindi astrology services || jyotish website in hindi|| Kundli reading || Birth Chart Calculation || Pitru Dosha Remedies || Love Life Reading || Solution of Health Issues in jyotish || Career Reading || Kalsarp Dosha Analysis and remedies || Grahan Dosha solutions || black magic analysis and solutions || Best Gems Stone Suggestions || Kala Jadu|| Rashifal || Predictions || Best astrologer || vedic jyotish || Online jyotish || Phone jyotish ||Janm Kundli || Dainik Rashifal || Saptahik Rashifal || love rashifal

Guru Ho Jayenge Neech Ke 20 November 2020 Ko

Guru Ho Jayenge  Neech Ke 20 November 2020 Ko, जानिए क्या होगा असर १२ राशियों पर, गुरु प्रवेश करेगा मकर राशि में|

वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को बहुत ही महत्त्व दिया जाता है, अगर किसी की कुंडली में गुरु शुभ हो तो जातक को अनायास ही बहुत से लाभ मिलने लगते हैं वहीँ अशुभ गुरु पूरा जीवन बर्बाद कर देता है | इनका राशि परिवर्तन अनेक बड़ी घटनाओं को जन्म देता है अतः ज्योतिष में गुरु ग्रह की चाल पर विशेष निगाह राखी जाती है | 

Guru Ho Jayenge  Neech Ke 20 November 2020 Ko
neech guru in gochar


20 नवंबर 2020 को गुरु राशि परिवर्तन करके अपने नीच राशि मकर में प्रवेश करेंगे जिसके कारण अनेक परिवर्तन महसूस होंगे १२ राशी वालो को | मकर राशि में पहले से ही शनि देव मौजूद है अतः 20 तारीख से शनि और गुरु की युति भी हो जायेगी |

Watch video here:

कितने बजे होगा गुरु नीच का ?

20 नवंबर 2020, शुक्रवार को सुबह लगभग ६:२६ मिनट पर गुरु मकर राशि में प्रवेश कर जायेगा और नीच का हो जाएगा |

आइये जानते हैं की १२ राशियों पर गुरु के राशी परिवर्तन का क्या असर पड़ेगा ?

1. 20 नवम्बर को गुरु के मकर राशि में आने से मेष राशि वाले लोगो के जीवन में क्या असर पड़ सकता है :

मेष राशि से दशम भाव में गुरु प्रवेश करेंगे और नीच के हो जायेंगे, हालांकि वह पर शनि देव विराज मान है जिससे मेष राशि वालो को नौकरी में लाभ के योग बनते हैं परन्तु नीच के गुरु के कारण संघर्ष भी बढेगा | आपको अपने मान सम्मान के लिए और अपनी मेहनत का सही रिटर्न प्राप्त करने के लिए कुछ  ज्यादा ही मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी | 

व्यक्तिगत सुखो में ये कमी ला सकता है अतः कोशिश करे की अपने प्रिय से किसी भी प्रकार की गलत फहमी ना बन पाए | 

वाहन और भूमि में अन्वाश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं अतः संभल कर ही निर्णय ले आप |

2. 20 नवम्बर को गुरु के मकर राशि में आने से वृषभ राशि वाले लोगो के जीवन में क्या असर पड़ सकता है :

वृषभ राशि से नवें भाव में बृहस्पति परवेश करेंगे जिसके कारण वृषभ राशि के लोग धार्मिक कार्यो में संलग्न हो सकते हैं परन्तु हो सकता है की इसके कारण इनके खर्चे अत्यधिक बढ़ जाए जिसके कारण व्यक्तिगत जीवन में परेशानियाँ बढ़ सकती है | मन में वैराग्य की भावना भी बढ़ सकता है | हो सकता है की आप सामाजिक कार्यो में ज्यादा दिमाग लगाने लग जाए | अगर आप सलाहकार के रूप में कार्य करते हैं या अद्यापन से जुड़े हैं तो आपको व्यस्तता बढ़ सकती है |

3. 20 नवम्बर को गुरु के मकर राशि में आने से मिथुन राशि वाले लोगो के जीवन में क्या असर पड़ सकता है :

मिथुन राशि से गुरु अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण मिथुन राशि के लोग अत्यंत गंभीर हो सकते हैं अपने कार्यो को लेके. स्वाथ्य में अचानक से बदलाव महसूस कर सकते हैं, अगर आप किसी शोध कार्य से जुड़े हैं तो निश्चित ही चमत्कारी परिणाम आप निकाल पायेंगे| जीवन साथी से मन मुटाव बढ़ सकता है | अपने स्वास्थ्य को लेके आप ज्यादा खर्चा कर सकते हैं |

4. 20 नवम्बर को गुरु के मकर राशि में आने से कर्क राशि वाले लोगो के जीवन में क्या असर पड़ सकता है : 

कर्क राशि से सप्तम भाव में गुरु नीच के हो जायेंगे जिससे जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण परेशानी हो सकती है साथ ही साझेदारी के कार्यो में गलतफहमियो का दौर शुरू हो सकता है | विषय वासना आपको ज्यादा परेशां कर सकता है जिससे आप गलत रिश्ते भी बना सकते हैं अतः सावधान रहे और अच्छे लोगो के साथ रहे | ये समय है जब आपको सत्संग की जरुरत रहेगी अन्यथा गलत सांगत आपको बर्बाद कर सकता है | 

5. 20 नवम्बर को गुरु के सिंह राशि में आने से सिंह राशि वाले लोगो के जीवन में क्या असर पड़ सकता है : 

सिंह राशि से गुरु छठे भाव में प्रवेश करेंगे जो की शत्रु भाव है, इसके कारण शत्रुता बढ़ सकती है , आपसे जलने वाले आपको नुकसान पहुचाने का प्रयास कर सकते हैं |  जीवन साथी के कारण खर्चे बढ़ सकते हैं | अचानक से कोई रोग घेर सकता है अतः सभी तरफ से सावधानी बरते | 

6. 20 नवम्बर को गुरु के मकर राशि में आने से कन्या राशि वाले लोगो के जीवन में क्या असर पड़ सकता है :

कन्या राशि से गुरु पंचम भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण आपके कामकाजी जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं जैसे आप नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं, आपका इंटरेस्ट शेयर मार्किट की तरफ बढ़ सकता है | आप किसी नए विषय को सिखने और उसको अपनाने की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं | जीवन में कोई नया साथी प्रवेश कर सकता है | आपके लिए जरुरी है की आप सट्टे से दूर रहे और किसी भी कार्य में प्रवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर ले  | 

7. 20 नवम्बर को गुरु के मकर राशि में आने से तुला राशि वाले लोगो के जीवन में क्या असर पड़ सकता है : 

तुला राशि से बृहस्पति चतुर्थ भाव में नीच के होंगे जिसके कारण सुखो में कमी लाएगा, माता के स्वास्थ्य को लेके चिन्त्यायें बढ़ सकती है | घर की बजाय आपके बाहर रहने के योग ज्यादा बनेंगे | भाग्य की बजाय कर्म से ही आप उन्नति कर पायेंगे | अकस्मात् स्वास्थ्य में गिरावट भी महसूस कर सकते हैं | नौकरी और व्यापार में भी बदलाव आपको परेशां कर सकते हैं | 

8. 20 नवम्बर को गुरु के मकर राशि में आने से वृश्चिक राशि वाले लोगो के जीवन में क्या असर पड़ सकता है : 

वृश्चिक राशि से गुरु तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे जिससे भाई बहनों से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, जीवनसाथी से मनमुटाव बढ़ सकता है , धर्म कर्म में रूचि बढ़ सकती है | तीर्थ यात्राओं का विचार मन में बन सकता है और धर्म कर्म में ज्यादा खर्चा कर सकते हैं |

9. 20 नवम्बर को गुरु के मकर राशि में आने से धनु राशि वाले लोगो के जीवन में क्या असर पड़ सकता है : 

धनु राशि से बृहस्पति द्वितीय भाव में प्रवेश करेंगे नीच के होक जिसके कारण आप अपनी बोली के कारण नुकसान उठा सकते हैं| जीवन साथी के सवास्थ्य को लेके अधिक व्यय हो सकता है| शत्रु ज्यादा परेशां कर सकते हैं , कार्यो में अड़चन बढ़ सकता है | भाग्य का साथ नहीं मिलेगा, आपको अपने ही मेहनत से आगे बढ़ना होगा और इसमें आप सफ़ल भी होंगे |

10. 20 नवम्बर को गुरु के मकर राशि में आने से मकर राशि वाले लोगो के जीवन में क्या असर पड़ सकता है : 

मकर राशि में ही गुरु का प्रवेश होगा जिससे विचलितता बढ़ेगी, आप किसी भी निर्णय पर पहुचने के लिए काफी सोचेंगे और आपको किसी की सहायता की जरुरत पड़ सकती है | जीवन साथी का साथ मिलेगा परन्तु आप खुद के अस्मंजस के कारण उनपे भरोसा नहीं कर पायेंगे | अपने असमंजस की स्थिति के कारण आपके संबंधो पर भी असर पड़ेगा | पराक्रम बहुत बढेगा परन्तु उसका स्तेमाल करने में आपको परेशानी होगी |

11.20 नवम्बर को गुरु के मकर राशि में आने से कुम्भ राशि वाले लोगो के जीवन में क्या असर पड़ सकता है : 

कुम्भ राशि से बारहवे भाव में गुरु नीच के हो जायेंगे जिससे अन्वाश्यक खर्चे बढ़ेंगे, साथ ही आपको अपने क्रोध पे काबू रखना होगा अन्यथा अपनी बोली के कारण आपको भयंकर नुकसान उठाना पड़ सकता है | जीवन साथी का साथ आपको प्राप्त होगा बस बोलने से पहले आपको बहुत विचार कर लेना चाहिए | दान धर्म भी आपका बढ़ जाएगा जिससे पुण्यो की प्राप्ति कर पायेंगे | विदेश यात्राओं के योग बन सकते हैं और व्यय बढ़ सकता है | 

12.20 नवम्बर को गुरु के मकर राशि में आने से मीन राशि वाले लोगो के जीवन में क्या असर पड़ सकता है : 

मीन राशी से बृहस्पति ग्यारहवे भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण आय और वैभव के लिए आप ज्यादा खर्चा कर सकते हैं | पिंडलियों में दर्द बढ़ सकता है | अगर आप व्यापारी है तो नए रास्ते आपके लिए खुलेंगे व्यापार के लिए साथ ही आप व्यापार को लेके छोटी मोती यात्राएं कर सकते हैं | नए रिश्ते बन सकते हैं जिससे आपको कुछ नयापन महसूस होगा | 

क्या उपाय करे गुरु के दुष्प्रभाव से बचने के लिए ?

हमने देखा की गुरु का गोचर मकर राशि में क्या प्रभाव उत्पन्न करेगा १२ राशियों के जीवन में | जिनके कुंडली में गुरु नीच के हैं उनके जीवन में बहुत ज्यादा उथल पुथल दिखाई देगा और ऐसे में जरुरी है की कुछ उपाय जरुर करे जैसे –

  1. गुरु की शांति पूजा करवाएं |
  2. गुरुवार का व्रत करे |
  3. गुरुवार को बेसन के लड्डू मंदिर में दान करे |
  4. केले के पेड़ की पूजा करे |
  5. ब्राह्मणों का आशीर्वाद करे |
  6. अपने क्षमता अनुसार गुरुवार को जरुर दान करे |

संपर्क करिए ज्योतिष से और जनिये की –

  • क्या कहते हैं आपके सितारे |
  • कौन सा रत्न भाग्योदय करेगा |
  • कौन सी पूजाएँ बेस्ट है हमारे लिए |
  • क्या दान करे |
  • कब होगा विवाह , कैसा रहेगा वैवाहिक जीवन |
  • कैसा रहेगा प्रेम जीवन |

Guru Hoga Neech Ka 20 November Ko, जानिए क्या होगा असर १२ राशियों पर, debilitated jupiter on 20 november 2020, गुरु प्रवेश करेगा मकर राशि में |

Comments

Popular posts from this blog

om kleem krishnaay namah mantra ka mahattw

om kleem krishnaya namah benefits in hindi, ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र के लाभ और अर्थ, ॐ क्लीं नमः का जाप कैसे करे, क्लीं बीज का रहस्य वशीकरण मंत्र ॐ क्लीं कृष्णाय नमः का रहस्य.  क्लीं बीज मंत्र काली देवी से संबंधित है और बहुत शक्तिशाली है। इस मंत्र के जाप से एक दिव्य आभा और आकर्षण शक्ति विकसित होती है जो दैवीय ऊर्जाओं के साथ-साथ भौतिक सुखों को आकर्षित करने में मदद करती है।  श्री कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं और महान व्यक्तित्व, प्रेम, ज्ञान और बुद्धि के प्रतीक हैं। om kleem krishnaay namah mantra ka mahattw " ॐ क्लीं कृष्णाय नमः " एक अद्भुत मंत्र है जो जप करने वाले को सब कुछ प्रदान करने में सक्षम है और इसलिए भक्तों द्वारा दशकों से इसका उपयोग किया जाता रहा है। यह मंत्र देवी दुर्गा के साथ-साथ कृष्ण की भी शक्ति रखता है और इसलिए यह उन सभी के लिए एक दिव्य मंत्र है जो जीवन में जल्द ही सफलता चाहते हैं। "ॐ क्लीं कृष्णाय नमः" एक शक्तिशाली मंत्र है जो आंतरिक आध्यात्मिक ऊर्जा का आह्वान करता है जिसका लगातार जप किया जाता है इसलिए जो लोग आध्यात्मिक विकास चाहते हैं उनके लिए

Suar Ke Daant Ke Totke

Jyotish Me Suar Ke Daant Ka Prayog , pig teeth locket benefits, Kaise banate hai suar ke daant ka tabij, क्या सूअर के दांत का प्रयोग अंधविश्वास है. सूअर को साधारणतः हीन दृष्टि से देखा जाता है परन्तु यही सूअर पूजनीय भी है क्यूंकि भगवान् विष्णु ने वराह रूप में सूअर के रूप में अवतार लिया था और धरती को पाताल लोक से निकाला था. और वैसे भी किसी जीव से घृणा करना इश्वर का अपमान है , हर कृति इस विश्व में भगवान् की रचना है. Suar Ke Daant Ke Totke सूअर दांत के प्रयोग के बारे में आगे बताने से पहले कुछ महत्त्वपूर्ण बाते जानना चाहिए : इस प्रयोग में सिर्फ जंगली सूअर के दांत का प्रयोग होता है. किसी सूअर को जबरदस्त मार के प्रयोग में लाया गया दांत काम नहीं आता है अतः किसी भी प्रकार के हिंसा से बचे और दुसरो को भी सचेत करे. वैदिक ज्योतिष में सूअर के दांत के प्रयोग के बारे में उल्लेख नहीं मिलता है. इसका सूअर के दांत के प्रयोग को महुरत देख के ही करना चाहिए. कई लोगो का मनना है की सुकर दन्त का प्रयोग अंधविश्वास है परन्तु प्रयोग करके इसे जांचा जा सकता है , ऐसे अनेको लोग है जो अपने बच्चो

84 Mahadev Mandir Ke Naam In Ujjain In Hindi

उज्जैन मंदिरों का शहर है इसिलिये अध्यात्मिक और धार्मिक महत्त्व रखता है विश्व मे. इस महाकाल की नगरी मे ८४ महादेवो के मंदिर भी मौजूद है और विशेष समय जैसे पंचक्रोशी और श्रवण महीने मे भक्तगण इन मंदिरों मे पूजा अर्चना करते हैं अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए. इस लेख मे उज्जैन के ८४ महादेवो के मंदिरों की जानकारी दी जा रही है जो निश्चित ही भक्तो और जिज्ञासुओं के लिए महत्त्व रखती है.  84 Mahadev Mandir Ke Naam In Ujjain In Hindi आइये जानते हैं उज्जैन के ८४ महादेवो के मंदिरों के नाम हिंदी मे : श्री अगस्तेश्वर महादेव मंदिर - संतोषी माता मंदिर के प्रांगण मे. श्री गुहेश्वर महादेव मंदिर- राम घाट मे धर्मराज जी के मंदिर मे के पास. श्री ढून्देश्वर महादेव - राम घाट मे. श्री अनादी कल्पेश्वर महादेव- जूना महाकाल मंदिर के पास श्री दम्रुकेश्वर महादेव -राम सीढ़ियों के पास , रामघाट पे श्री स्वर्ण ज्वालेश्वर मंदिर -धुंधेश्वर महादेव के ऊपर, रामघाट पर. श्री त्रिविश्तेश्वर महादेव - महाकाल सभा मंडप के पास. श्री कपालेश्वर महादेव बड़े पुल के घाटी पर. श्री स्वर्न्द्वार्पलेश्वर मंदिर- गढ़ापुलिया