सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Hindi Jyotish Website

Hindi astrology services || jyotish website in hindi|| Kundli reading || Birth Chart Calculation || Pitru Dosha Remedies || Love Life Reading || Solution of Health Issues in jyotish || Career Reading || Kalsarp Dosha Analysis and remedies || Grahan Dosha solutions || black magic analysis and solutions || Best Gems Stone Suggestions || Kala Jadu|| Rashifal || Predictions || Best astrologer || vedic jyotish || Online jyotish || Phone jyotish ||Janm Kundli || Dainik Rashifal || Saptahik Rashifal || love rashifal

Saptahik rashifal 1 November se 7 november 2020

साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ ०१ नवम्बर 2020, रविवार से ०७ नवम्बर 2020, शनिवार तक , 12 राशियों के राशिफल, करियर, प्रेम जीवन / रिश्ते, गोचर कुंडली में सितारों के परिवर्तन के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ।

ज्योतिषी ओम प्रकाश (jyotishsansar.com) की साप्ताहिक भविष्यवाणियों में आपका स्वागत है। यहाँ ब्लॉग पाठक और ज्योतिष प्रेमीयों को वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों के जीवन में होने वाले परिवर्तनों के बारे में जानकारी देगा । जानिए आने वाले सप्ताह की राशीफ़ल |

Saptahik rashifal in hindi 1 November se 7 november 2020
Saptahik rashifal 1 November se 7 november 2020

आइए जानते हैं कि यह सप्ताह १ नवम्बर रविवार से ०७ नवम्बर 2020 शनिवार तक ::

  1. मेष राशिफल / भविष्यवाणियाँ (१ नवम्बर रविवार से ०७ नवम्बर 2020 शनिवार): मेष राशि के जातक इस हफ्ते यात्रा कर सकते हैं मनोरंजन के लिए और काम काज दोनों को लेके. आपको इस हफ्ते अपनी बोली पर पूरा ध्यान रखना चाहिए, हो सकता है अचानक से आप उत्तेजना में आके आपत्तिजनक बात कह दे जिससे ग़लतफ़हमी पैदा हो जाए | अगर आप नौकरी में है तो आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा | इस हफ्ते सिर्फ विपरीत लिंग से दुरी बना के रखे तो कई समस्याओं से बच जायेंगे | सट्टा बाजार से दूर रहे अन्यथा नुक्सान और बदनामी हो सकती है | धर्म के कार्यो में इस सप्ताह आपकी रूचि बढ़ेगी और उससे आपको फायदा भी बहुत होगा |
  2. वृषभ रशिफल / भविष्यवाणियां (१ नवम्बर रविवार से ०७ नवम्बर 2020 शनिवार) :: वृषभ राशि के जातक अपने तुनक मिजाजी के कारण परेशान रह सकते हैं अतः किसी भी निर्णय में जल्दी ना करे | संतान की तरफ से परेशानी हो सकती है साथ ही ये भी हो सकता है की आप अपने विद्या का सही उपयोग नहीं करने के कारण परेशां रहे | परन्तु आपको बिलकुल भी नकारात्मक होने की जरुरत नहीं है, आपको मान सम्मान के योग भी बने हुए हैं | बुजुर्गो का सम्मान करे और उच्च अधिकारियो से व्यवहार करते हुए सावधानी बरते | अगर आप कोई साधना करते हैं तो इस हफ्ते आपको कुछ नए अनुभव हो सकते हैं | भूमि लाभ के योग बनते है साथ ही यात्राओं के योग भी बनते हैं|
  3. मिथुन राशि / भविष्यफल (१ नवम्बर रविवार से ०७ नवम्बर 2020 शनिवार) :: मिथुन राशि वालो को इस सप्ताह माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता रह सकती है | इसी के साथ ही व्यक्तिगत सुखो में कमी के कारण मन व्यथित रह सकता है | विद्या प्राप्ति के योग अच्छे बनते हैं परन्तु अपने ज्ञान के सही उपयोग नहीं होने से आप परेशां रह सकते हैं| सट्टे के काम से दूर रहे अन्यथा हानि हो सकती है | शत्रु आपसे परस्त होंगे जो की आपको ख़ुशी देगा| जीवन साथी का साथ मिलेगा और उनके सहयोग से कोई बड़ा काम बन सकता है | इस सप्ताह आप धर्म के कार्यो में भी गंभीरता से प्रवेश कर सकते हैं | भूमि सम्बन्धी कार्यो में अगर आप जुड़े है तो लाभ के योग बनते हैं |
  4. कर्क राशिफल / भविष्यवाणियाँ (१ नवम्बर रविवार से ०७ नवम्बर 2020 शनिवार):: कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह व्यक्तिगत सुखो में कमी का सामना करना पड़ सकता है जिससे मन में उथल पुथल मच सकती है | परन्तु अचानक कहीं से धन प्राप्त हो सकता है, नए सम्बन्ध आपको ख़ुशी देंगे | शत्रु परास्त हो सकते हैं | जीवन साथी का व्यवहार थोडा कड़ा हो सकता है जिससे मतभेद बढ़ सकते हैं | कामकाजी जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा जिससे काम बनेनेगे | काम काज के लिए छोटी मोटी यात्राएं कर सकते हैं |
  5. Watch video here:
  6. सिंह राशिफल / भविष्यवाणियाँ (१ नवम्बर रविवार से ०७ नवम्बर 2020 शनिवार) :: सिंह राशि के लोगो को इस सप्ताह अपने क्रोध पे काबू रखना चाहिए और कोई भी निर्णय लेने से पहले ठीक से विचार कर लेना चाहिए अन्यथा नुक्सान हो सकता है और साथ ही भाई बहनों के साथ विवाद भी बढ़ सकता है | विद्या प्राप्ति के योग बहुत अच्छे बनेंगे अतः अगर आप विद्यार्थी है तो आपके लिए सप्ताह अच्छा है| कामकाजी जीवन में अकस्मात् बदलाव देखने को मिल सकता है परन्तु आप किसी भी चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार है |
  7. कन्या राशिफल / भविष्यफल (१ नवम्बर रविवार से ०७ नवम्बर 2020 शनिवार) :: कन्या राशि के जातको के अन्दर प्लान्स तो बहुत बनेंगे परन्तु उनके कार्यान्वयन के समय आपको समस्यों का सामना करना पड़ेगा | आप निर्णय लेने में उलझ सकते हैं | अगर आप मार्केटिंग के क्षेत्र में है तो इस सप्ताह आपका प्रदर्शन अद्भुत हो सकता है | भाई बहनों के सहयोग से भूमि लाभ, वाहन लाभ के योग भी बनते हैं | अगर आप इंजिनियर है तो इस सप्ताह आपके लिए ख़ास हो सकता है | माता पिता के सहयोग से भी जीवन में ख़ुशी में बढ़ोतरी होने के योग अच्छे बनते हैं | 
  8. तुला राशि / भविष्यफल (१ नवम्बर रविवार से ०७ नवम्बर 2020 शनिवार) :: तुला राशि वाले लोगो का मन इस सप्ताह कुछ उलझा हुआ सा रह सकता है, मन करेगा की खूब मौज मस्ती करे परन्तु अड़चने परेशां करेंगी जिससे मन थोडा व्यथित रह सकता है परन्तु आपके पास हर समस्या का समाधान रहेगा इसीलिए चिंता की बात नहीं है | शत्रु आपका कुछ  बिगड़ नहीं पायेंगे | यात्राओं से हो सके तो बचे अन्यथा नुक्सान हो सकता है | 
  9. वृश्चिक राशिफल भविष्यवाणियाँ (१ नवम्बर रविवार से ०७ नवम्बर 2020 शनिवार) :: वृश्चिक राशि के लोग इस सप्ताह अपने मान सम्मान को बचाने में खर्च कर सकते हैं | दुसरो को संतुष्ट करने में धन खर्च कर सकते हैं |  धन लाभ, भूमि लाभ, वाहन लाभ के योग भी अच्छे बनते हैं | आपको अपने अन्दर गजब की ताकत महसूस हो सकती है जो आपको भी आश्चर्य में दाल सकती है | 
  10. धनु राशि / भविष्यफल (१ नवम्बर रविवार से ०७ नवम्बर 2020 शनिवार) :: इस सप्ताह धनु राशि के जातकों ज्ञान का अहंकार हो सकता है जिससे संबंधो में खटास आ सकती है और इसके कारण कामकाजी जीवन में नुक्सान उठाना पड़ सकता है| परन्तु अगर आप अध्यापन के कार्य से जुड़े है, ट्रेनर हैं तो आपका प्रदर्शन अद्भुत रहेगा जिसके कारण आपको एक नया पद प्राप्त हो सकता है | अगर अहंकार को आप अपने अंदर ना आने दे तो इस सप्ताह आपको कुछ नए लाभ जीवन में नजर आयेंगे | 
  11. मकर राशिफल / भविष्यफल (१ नवम्बर रविवार से ०७ नवम्बर 2020 शनिवार) :: मकर राशि के लोग इस सप्ताह थोड़े हटी बने रह सकते हैं | परन्तु काम काज में अद्भुत सफलता प्राप्त करने के योग बनते हैं | इस सप्ताह आप अचानक से बड़ा खर्चा कर सकते हैं और आपको अचानक से कहीं से कोई बड़ा लाभ भी हो सकता है | काम काज में स्थाईत्व बढ़ सकता है | 
  12. कुंभ राशि / भविष्यफल (१ नवम्बर रविवार से ०७ नवम्बर 2020 शनिवार) :: कुम्भ राशी के जातक इस सप्ताह जोखिम भरे कार्यो को सफलता पूर्वक कर सकते हैं | काम काज के लिए छोटी मोती यात्राएं भी कर सकते हैं |  जीवन साथी से गलतफहमियों के कारण सम्बन्ध प्रभावित हो सकता है | स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे, किसी भी प्रकार के नशे से अपने आपको दूर रखे | भाग्य का साथ 50 प्रतिशत ही मिलेगा| अपनी मेहनत का उचित परिणाम आपको प्राप्त नहीं होगा जिससे उत्साह में कमी आ सकती है | 
  13. मीन राशि / भविष्यफल (१ नवम्बर रविवार से ०७ नवम्बर 2020 शनिवार): मीन राशी वालो को इस सप्ताह करीबियों से धोखा मिल सकता है अतः साझेदारी के कार्यो में विशेष सावधानी रखे| स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे, आत्मबल में कमी महसूस हो सकती है | सट्टा बाजार से नुक्सान हो सकता है अतः ध्यान रखे | अगर आप धार्मिक कार्यो से जुड़े रहेंगे तो मान सम्मान बढ़ने के योग बनते हैं | 

यदि आप अपनी कुंडली पर चर्चा करने के लिए ज्योतिषी से परामर्श करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है, कुंडली में अच्छे और बुरे ग्रहों के बारे में जानें, जानें भाग्यशाली रत्नों के बारे में, सर्वश्रेष्ठ प्रार्थनाओं के बारे में। आने वाला समय कैसा होगा और किन सावधानियों से जीवन को बेहतर तरीके से जीने में मदद मिलेगी। करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य के मुद्दों से सम्बंधित समस्याओं के सर्वोत्तम समाधान के लिए परामर्श ले ज्योतिष से ।

साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ ०१ नवम्बर 2020, रविवार से ०७ नवम्बर 2020, शनिवार तक , 12 राशियों के राशिफल, Weekly Rashifal 01 to 7 November 2020करियर, प्रेम जीवन / रिश्ते, गोचर कुंडली में सितारों के परिवर्तन के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ।

टिप्पणियाँ

Follow on Facebook For Regular Updates

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi

कामदेव मंत्र ओम क्लीं कामदेवाय नमः के फायदे,  प्रेम और आकर्षण के लिए मंत्र, शक्तिशाली प्रेम मंत्र, प्रेम विवाह के लिए सबसे अच्छा मंत्र, सफल रोमांटिक जीवन के लिए मंत्र, lyrics of kamdev mantra। कामदेव प्रेम, स्नेह, मोहक शक्ति, आकर्षण शक्ति, रोमांस के देवता हैं। उसकी प्रेयसी रति है। उनके पास एक शक्तिशाली प्रेम अस्त्र है जिसे कामदेव अस्त्र के नाम से जाना जाता है जो फूल का तीर है। प्रेम के बिना जीवन बेकार है और इसलिए कामदेव सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका आशीर्वाद जीवन को प्यार और रोमांस से भरा बना देता है। om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi कामदेव मंत्र का प्रयोग कौन कर सकता है ? अगर किसी को लगता है कि वह जीवन में प्रेम से वंचित है तो कामदेव का आह्वान करें। यदि कोई एक तरफा प्रेम से गुजर रहा है और दूसरे के हृदय में प्रेम की भावना उत्पन्न करना चाहता है तो इस शक्तिशाली कामदेव मंत्र से कामदेव का आह्वान करें। अगर शादी के कुछ सालों बाद पति-पत्नी के बीच प्यार और रोमांस कम हो रहा है तो इस प्रेम मंत्र का प्रयोग जीवन को फिर से गर्म करने के लिए करें। यदि शारीरिक कमजोरी

Rinmukteshwar mahadev mantra Ke fayde

कर्ज मुक्ति के लिए महादेव का शक्तिशाली मंत्र |  Rin Mukteshwar Mahadev Mantra | spell to overcome from debt, कहाँ पर है ऋण मुक्तेश्वर मंदिर ?, कर्ज बढ़ने के ज्योतिषीय कारण | ये मंत्र आर्थिक समस्याओं को दूर करने में बहुत मददगार है, किसी भी प्रकार के ऋण से छुटकारा दिलाने में मदद करता है, भगवान् शिव की कृपा को आकर्षित करने का बहुत ही सशक्त और सरल माध्यम है | अगर आपके ऊपर कर्जा बढ़ता जा रहा हो तो ऐसे में ऋणमुक्तेश्वर महादेव की पूजा बहुत लाभदायक है |  Rinmukteshwar mahadev mantra Ke fayde Read in english about Benefits Of RINMUKTESHWAR MANTRA हर महीने जब लेनदार पैसे मांगने आते हैं तो अच्छा नहीं लगता है , स्थिति तब और ख़राब होती है जब की देने के लिए धन नहीं होता है | कर्जा सिर्फ उस व्यक्ति को ही परेशां नहीं करता है जिसने लिया है अपितु पुरे परिवार को शर्मनाक स्थिति से गुजरने के लिए मजबूर करता है अतः जितना जल्दी हो सके कर्जे से बाहर आने की कोशिश करना चाहिए |  आज के इस युग में हर व्यक्ति दिखावटी जीवन जीना चाहता है और इसी कारण एक अंधी दौड़ में शामिल हो गया है | सुख सुविधाओं को एकत्र करने की चाह

Tantroktam Devi suktam Ke Fayde aur lyrics

तन्त्रोक्तं देवीसूक्तम्‌ ॥ Tantroktam Devi Suktam ,  Meaning of Tantroktam Devi Suktam Lyrics in Hindi. देवी सूक्त का पाठ रोज करने से मिलती है महाशक्ति की कृपा | माँ दुर्गा जो की आदि शक्ति हैं और हर प्रकार की मनोकामना पूरी करने में सक्षम हैं | देवी सूक्तं के पाठ से माता को प्रसन्न किया जा सकता है | इसमें हम प्रार्थना करते हैं की विश्व की हर वास्तु में जगदम्बा आप ही हैं इसीलिए आपको बारम्बार प्रणाम है| नवरात्री में विशेष रूप से इसका पाठ जरुर करना चाहिए | Tantroktam Devi suktam  Ke Fayde aur lyrics आइये जानते हैं क्या फायदे होते हैं दुर्गा शप्तशती तंत्रोक्त देवी सूक्तं के पाठ से : इसके पाठ से भय का नाश होता है | जीवन में स्वास्थ्य  और सम्पन्नता आती है | बुरी शक्तियों से माँ रक्षा करती हैं, काले जादू का नाश होता है | कमजोर को शक्ति प्राप्त होती है | जो लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं उनके आय के स्त्रोत खुलते हैं | जो लोग शांति की तलाश में हैं उन्हें माता की कृपा से शांति मिलती है | जो ज्ञान मार्गी है उन्हें सत्य के दर्शन होते हैं | जो बुद्धि चाहते हैं उन्हें मिलता है | भगवती की क