सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Hindi Jyotish Website

Hindi astrology services || jyotish website in hindi|| Kundli reading || Birth Chart Calculation || Pitru Dosha Remedies || Love Life Reading || Solution of Health Issues in jyotish || Career Reading || Kalsarp Dosha Analysis and remedies || Grahan Dosha solutions || black magic analysis and solutions || Best Gems Stone Suggestions || Kala Jadu|| Rashifal || Predictions || Best astrologer || vedic jyotish || Online jyotish || Phone jyotish ||Janm Kundli || Dainik Rashifal || Saptahik Rashifal || love rashifal

Shukra Ko Shaktishali Banaaye Is Din

Shukra ko shaktishaali banaane ke liye vishesh din, kya prayog kare shukra ko majboot karne ke liye kundli , janiye jyotish upaay.

शुक्र ग्रह का जीवन में बहुत महत्त्व होता है क्यूंकि जीवन में विलासिता, प्रेम, मनोरंजन आदि के लिए ये ग्रह सर्वाधिक जिम्मेदार होता है |
when to increase power of shukra grah in hindi
shukra grah ko shaktishali kaise banaaye
जिन जातक के कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ और शक्ति शाली होता है उनके जीवन को देखके लोग उनके जैसा जीवन जीने की ख्वाहिश करने लगते हैं | और जिनके कुंडली में ये ग्रह कमजोर हो या फिर शत्रु राशि का हो तो उनका जीवन बहुत ही संघर्षमय हो जाता है |
इस लेख में हम आने वाले विशेष दिन के बारे में जानने जा रहे हैं जब हर कोई शुक्र को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयोग कर सकता है |
5 june 2020, जी हां ! ये दिन बहुत ही ख़ास है क्यूंकि इस दिन ३ संयोग ऐसे बन रहे हैं जिससे इस दिन का विशेष लाभ उठाया जा सकता है |

क्यों ख़ास है 5 june 2020 :

  1. इस दिन शुक्रवार है जो की शुक्र ग्रह का ही दिन है साथ ही माता लक्ष्मी का भी दिन है. 
  2. इसी दिन पूर्णिमा भी है जिससे चन्द्र का बल पूरा रहेगा वैदिक ज्योतिष अनुसार |
  3. और तीसरा, इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है |
  4. अतः ये तीनो बाते इस दिन को खास बना रहे हैं जिससे इस दिन माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने और साथ ही कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए बहुत अच्छे प्रयोग किये जा सकते हैं |

आइये पहले जानते हैं की शुक्र अगर कमजोर हो कुंडली में तो जातक को क्या परेशानियाँ आ सकती है ?

  • इसके कारण व्यक्ति को जीवन में सुख सुविधा प्राप्त करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है |
  • कमजोर शुक्र ग्रह के कान व्यक्ति को प्रेम जीवन में अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है | ये भी देखा गया है की ऐसे लोगो का प्रेम विवाह भी सफल नहीं हो पाता या फिर इन्हें प्रेम में धोखा खाना पड़ता है |
  • विपरीत लिंग को आकर्षित करने में भी ऐसे लोग सक्षम नहीं हो पाते हैं |
  • शारीर में तेज की कमी रह सकती है |
  • जिनके कुंडली में ख़राब शुक्र हो उनको गुप्त रोग भी परेशान कर सकता है |
  • ऐसे लोग ख़ुशी प्राप्त करने के लिए बहुत भटकते हैं परन्तु चुनौतियाँ इन्हें परेशान करती रहती है |
  • अतः कमजोर शुक्र जातक को अनेक प्रकार के परेशानियों में धकेल देता है जिसके कारण अवसाद भी घेर लेता है और असफलता को व्यक्ति खुद ही आकर्षित करने लगता है |
अतः ये जरुरी है की शुक्र ग्रह को मजबूत करने लिये उपाय किये जाएँ किसी अच्छे ज्योतिष को कुंडली दिखा के |


आइये अब ये भी देखते हैं की कुंडली में मजबूत शुक्र जातक को क्या क्या दे सकता है ?

  • कुंडली में अगर शुक्र मजबूत हो तो ऐसे लोगो के पास अनायास ही सुख सुविधाएं आने लगती है |
  • विपरीत लिंग ऐसे लोगो से आसानी से आकर्षित होते हैं जिससे इनकी दोस्ती बहुत होती है | दुसरे लोग इनसे इनके इस ख़ास गुण के कारण इर्ष्या करने लगते हैं |
  • ऐसे लोग किसी को भी खुश करने का हुनर रखते हैं |
  • मजबूत शुक्र व्यक्ति को भोग विलासिता के साथ जीवन जीने में मदद करता है |
  • ऐसे लोग जिस सुख की कामना करते हैं, वो इनकी तरफ आने लगता है |
  • ऐसे लोग दोस्तों के साथ खूब खुश रहते हैं और साथ ही दोस्त भी इनके साथ समय का आनंद लेते हैं |
  • विलासिता पूर्ण जीवन जीने के लिए धन की अवाश्यक्ति सबसे अधिक होती है और कुंडली में मजबूत शुक्र के कारण ऐसे लोगो को धन कमान के अवसर भी खूब मिलते हैं | और ऐसे लोग अपने जीवन में कमाए हुए धन का भरपूर स्तेमाल ऐशोआराम से जीने के लिए करते हैं |
अतः ये जरुरी है की अगर भौतिक जीवन का आनंद लेना हो, लव लाइफ का आनंद लेना हो समाज में एक अलग पहचान बनाई हो तो कुंडली में शुक्र को मजबूत किया जाए अगर संभव हो तो |

कुंडली को देखके कैसे जाने की शुक्र की क्या स्थिति है ?

  1. जन्म पत्रिका में अगर ये ग्रह मीन राशि के साथ बैठा हो तो उच्च का होता है और जातक को इसका बहुत फायदा मिलता है |
  2. कुंडली में अगर शुक्र कन्या राशि का हो तो नीच का होता है और इसके कारण व्यक्ति को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है |
  3. इसके अलावा अगर कुंडली में शुक्र मिथुन, धनु, मकर, कुम्भ राशि के साथ बैठ जाए तो शुभ परिणाम देता है |
  4. इसके अलावा ये भी देखा जाता है की कौन से भाव में बैठा है, जिस भाव में बैठेगा शुभ का होक उस भाव से सम्बंधित विषय में लाभ ज्यादा दिखेगा जैसे अगर सुख भाव में बैठ जाए तो जीवन में सुख की वृद्धि करेगा, ऐशो आराम के साधन जुटाने में मदद करेगा | अगर विवाह स्थान में बैठ जाए तो प्रेम विवाह या फिर सुन्दर साथी दिलाने में मदद करेगा, अगर आय भाव में बैठ जाए तो जातक शुक्र से सम्बंधित व्यवसाय से आय कर सकता है आदि |
  5. अगर ख़राब शुक्र जन्म पत्रिका के छठे, सातवे और अष्टम भाव में बैठा हो तो जातक को गुप्त रोग दे सकता है या फिर कमजोरी दे सकता है जिससे वैवाहिक जीवन और प्रेम जीवन में समस्या का सामना करना पड़ सकता है |

कुंडली में शुक्र के फायदे या नुक्सान कब ज्यादा महसूस होगा जातक को ?

ये प्रश्न अक्सर पुछा जाता है और ये जानना आवश्यक है की किसी भी व्यक्ति को शुक्र के अच्छे परिणाम या ख़राब परिणाम कब सबसे ज्यादा देखने को मिलेंगे |

वैदिक ज्योतिष अनुसार जब शुक्र महादशा में या फिर अंतर दशा में आएगा तब ये निश्चित है की व्यक्ति को जीवन में सबसे ज्यादा बदलाव महसूस होंगे. अगर कुंडली में शुक्र शुभ है तो इसके महादशा या अन्तर्दशा में जातक को खूब ऐशो आराम मिलेगा, दोस्त बढ़ेंगे, विवाह होगा, घुमने के मौके मौके मिलेंगे आदि |वही अगर शुक्र ख़राब हो जन्म पत्रिका में तो महादशा या अन्तर्दशा में जातक को प्रेम जीवन में ब्रेकअप का सामना करना पड़ सकता है या फिर गलत फहमी बढ़ सकती है| कई लोगो के सम्बन्ध टूट जाते हैं | कोई रोग बुरी तरीके से परेशान करने लगता है, दोस्त दूर होने लगते हैं, डिप्रेशन आने लगता है आदि |

तो शुक्र के उपाय जरुर करने चाहिए अगर कुंडली में शुक्र खराब हो या कमजोर हो |

आइये अब जानते हैं की 5 june 2020. शुक्रवार को क्या- क्या कर सकते हैं जीवन को सफल बनाने के लिए ?

  1. अगर किसी को हीरा पहनने को बोला गया है तो इस दिन खरीद के पहन सकते हैं बहुत लाभ देगा क्यूंकि इस दिन शुक्रवार है, पूर्णिमा है और सर्वार्थ सिद्धि योग भी है |
  2. अगर कोई धन के लिए प्रयोग करना चाहते हैं तो इस दिन से वैभव लक्ष्मी व्रत की शुरुआत कर सकते हैं |
  3. इस दिन श्री यन्त्र का अभिषेक करने से भी बहुत लाभ होगा |
  4. अगर कुंडली में शुक्र ख़राब हो या नीच का हो तो ऐसे में इस दिन शुक्र शांति पूजा कर सकते हैं या करवा सकते हैं, बहुत अच्छा दिन है|
  5. अगर किसी को शुक्र से सम्बंधित दान के लिए बोला गया है तो इस दिन जरुर करे, पूरा लाभ मिलेगा |
  6. अगर आप किसी को जीवन साथी के रूप में अपनाना चाहते हैं तो इस दिन प्रपोज करे |
  7. जीवन में प्रेम को बढाने के लिए इस दिन आप अपने साथी को कोई सुन्दर सा उपहार दे सकते हैं |
अतः 5 june, शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में हम अपने जीवन को सफल बनाने के लिए अनेको प्रयोग कर सकते हैं |

उम्मीद है की इस लेख में आपको काफी जानकारी मिली होगी, ऐसे ही उपयोगी जानकारियो के लिए जुड़े रहिये |
ज्योतिष परामर्श के लिए भी आप संपर्क कर सकते हैं |



Shukra ko shaktishaali banaane ke liye vishesh din, a good day to enhance venus power, kya prayog kare shukra ko majboot karne ke liye kundli , janiye jyotish upaay.

टिप्पणियाँ

Follow on Facebook For Regular Updates

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Tantroktam Devi suktam Ke Fayde aur lyrics

तन्त्रोक्तं देवीसूक्तम्‌ ॥ Tantroktam Devi Suktam ,  Meaning of Tantroktam Devi Suktam Lyrics in Hindi. देवी सूक्त का पाठ रोज करने से मिलती है महाशक्ति की कृपा | माँ दुर्गा जो की आदि शक्ति हैं और हर प्रकार की मनोकामना पूरी करने में सक्षम हैं | देवी सूक्तं के पाठ से माता को प्रसन्न किया जा सकता है | इसमें हम प्रार्थना करते हैं की विश्व की हर वास्तु में जगदम्बा आप ही हैं इसीलिए आपको बारम्बार प्रणाम है| नवरात्री में विशेष रूप से इसका पाठ जरुर करना चाहिए | Tantroktam Devi suktam  Ke Fayde aur lyrics आइये जानते हैं क्या फायदे होते हैं दुर्गा शप्तशती तंत्रोक्त देवी सूक्तं के पाठ से : इसके पाठ से भय का नाश होता है | जीवन में स्वास्थ्य  और सम्पन्नता आती है | बुरी शक्तियों से माँ रक्षा करती हैं, काले जादू का नाश होता है | कमजोर को शक्ति प्राप्त होती है | जो लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं उनके आय के स्त्रोत खुलते हैं | जो लोग शांति की तलाश में हैं उन्हें माता की कृपा से शांति मिलती है | जो ज्ञान मार्गी है उन्हें सत्य के दर्शन होते हैं | जो बुद्धि चाहते हैं उन्हें मिलता है | भगवती की क

om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi

कामदेव मंत्र ओम क्लीं कामदेवाय नमः के फायदे,  प्रेम और आकर्षण के लिए मंत्र, शक्तिशाली प्रेम मंत्र, प्रेम विवाह के लिए सबसे अच्छा मंत्र, सफल रोमांटिक जीवन के लिए मंत्र, lyrics of kamdev mantra। कामदेव प्रेम, स्नेह, मोहक शक्ति, आकर्षण शक्ति, रोमांस के देवता हैं। उसकी प्रेयसी रति है। उनके पास एक शक्तिशाली प्रेम अस्त्र है जिसे कामदेव अस्त्र के नाम से जाना जाता है जो फूल का तीर है। प्रेम के बिना जीवन बेकार है और इसलिए कामदेव सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका आशीर्वाद जीवन को प्यार और रोमांस से भरा बना देता है। om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi कामदेव मंत्र का प्रयोग कौन कर सकता है ? अगर किसी को लगता है कि वह जीवन में प्रेम से वंचित है तो कामदेव का आह्वान करें। यदि कोई एक तरफा प्रेम से गुजर रहा है और दूसरे के हृदय में प्रेम की भावना उत्पन्न करना चाहता है तो इस शक्तिशाली कामदेव मंत्र से कामदेव का आह्वान करें। अगर शादी के कुछ सालों बाद पति-पत्नी के बीच प्यार और रोमांस कम हो रहा है तो इस प्रेम मंत्र का प्रयोग जीवन को फिर से गर्म करने के लिए करें। यदि शारीरिक कमजोरी

Rinmukteshwar mahadev mantra Ke fayde

कर्ज मुक्ति के लिए महादेव का शक्तिशाली मंत्र |  Rin Mukteshwar Mahadev Mantra | spell to overcome from debt, कहाँ पर है ऋण मुक्तेश्वर मंदिर ?, कर्ज बढ़ने के ज्योतिषीय कारण | ये मंत्र आर्थिक समस्याओं को दूर करने में बहुत मददगार है, किसी भी प्रकार के ऋण से छुटकारा दिलाने में मदद करता है, भगवान् शिव की कृपा को आकर्षित करने का बहुत ही सशक्त और सरल माध्यम है | अगर आपके ऊपर कर्जा बढ़ता जा रहा हो तो ऐसे में ऋणमुक्तेश्वर महादेव की पूजा बहुत लाभदायक है |  Rinmukteshwar mahadev mantra Ke fayde Read in english about Benefits Of RINMUKTESHWAR MANTRA हर महीने जब लेनदार पैसे मांगने आते हैं तो अच्छा नहीं लगता है , स्थिति तब और ख़राब होती है जब की देने के लिए धन नहीं होता है | कर्जा सिर्फ उस व्यक्ति को ही परेशां नहीं करता है जिसने लिया है अपितु पुरे परिवार को शर्मनाक स्थिति से गुजरने के लिए मजबूर करता है अतः जितना जल्दी हो सके कर्जे से बाहर आने की कोशिश करना चाहिए |  आज के इस युग में हर व्यक्ति दिखावटी जीवन जीना चाहता है और इसी कारण एक अंधी दौड़ में शामिल हो गया है | सुख सुविधाओं को एकत्र करने की चाह